Advertisement

गरियाबंद : राज्य सरकार का प्रयास युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मिले रोजगार और स्वरोजगार के अवसर – मुख्यमंत्री बघेल

गरियाबंद : राज्य सरकार का प्रयास युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मिले रोजगार और स्वरोजगार के अवसर – मुख्यमंत्री बघेल

बेरोजगारी भत्ता योजना – मुख्यमंत्री ने तीसरी किश्त के रूप में जिले के 3 हजार 678 हितग्राहियों के खाते में की 92 लाख 75 हजार रुपए की राशि अंतरित
प्रधानमंत्री आवास योजना-जिले के 1586 हितग्राहियों के खाते में 6 करोड़ 6 लाख 13 हजार रूपए की राशि का ऑनलाईन अंतरण

जिला स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर सहित हितग्राहीगण हुए शामिल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में बेरोजगारी भत्ता की तीसरी किश्त एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों के खाते में राशि का ऑनलाईन अंतरण किया। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय अधिकारीगण शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत जिले के 3 हजार 678 हितग्राहियों के खाते में 92 लाख 75 हजार रूपये की राशि का अंतरण किया। इस योजना अंतर्गत अभी तक जिले के बेरोजगार हितग्राहियों को 2 करोड़ 39 लाख 85 हजार रूपये प्रदान किये जा चुके है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के अंतर्गत जिले के 1586 हितग्राहियों के खाते में 6 करोड़ 6 लाख 13 हजार रूपये की राशि का अंतरण किया। इसके अंतर्गत 402 हितग्राहियों को प्रथम किश्त के रूप में 1 करोड़ 50 हजार, 635 हितग्राहियों को द्वितीय किश्त के रूप में 2 करोड़ 85 लाख 78 हजार रूपये, 462 हितग्राहियों को तृतीय किश्त के रूप में 2 करोड़ 7 लाख 65 हजार रूपये एवं 87 हितग्राहियों को चतुर्थ किश्त के रूप में 12 लाख 20 हजार रूपये की राशि का अंतरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार और स्व-रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर उपलब्ध कराना चाहती है। इस उद्देश्य से जहां शासकीय नौकरियों में बड़ी संख्या में भर्तियां की जा रही हैं, वहीं युवाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ युवाओं को रोजगार और स्व-रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षित योजाओं को रोजगार से जोड़ने का काम भी साथ-साथ चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का यह प्रयास है कि सभी बेघरों को पक्के आवास उपलब्ध हों। इस दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
हितग्राहियों को राशि अंतरण का जिला स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर, कलेक्टर आकाश छिकारा उपाध्यक्ष संजय नेताम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लोकेश्वर नेताम, फिरतुराम कंवर, जनपद अध्यक्ष गरियाबंद श्रीमती लालिमा ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, रोजगार अधिकारी के.एन. साहू, कौशल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती सृष्टी शर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। साथ ही बेरोजगारी भत्ता के पात्र हितग्राही, कौशल प्रशिक्षण उपरांत रोजगार से जुड़े हितग्राही एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभान्वित हितग्राही भी शामिल हुए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57