Advertisement

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज का बेमेतरा वार्षिक निरीक्षण

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज का बेमेतरा वार्षिक निरीक्षण

आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी राजपत्रित अधिकारियों को संवेदनशील ग्रामों का भ्रमण कर आम जनता से भेंट मुलाकात करने हेतु किया निर्देशित

महिलाओं व बच्चों से संबंधित मामलों एवं थाना/चौकी में पंजीबद्ध चिटफंड कंपनी के विरूद्ध अपराध का जल्द निराकरण करने दिए निर्देश

कम्यूनिटी पुलिसिंग बढ़ाने पर दिया जोर

आम जनता के समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आकस्मिक योजना के तहत चलित थाना लगाने के दिए निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज (IGP) डॉ. आनंद छाबडा (भा.पु.से.) द्वारा आज 30 जून को जिला पुलिस बेमेतरा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त शाखा का निरीक्षण स्टेटमेंट के अधार पर निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज (IGP) द्वारा जिला बेमेतरा वार्षिक निरीक्षण के दौरान जिलें के राजपत्रित अधिकारियो की बैठक ली गई। जिसमें जिलें के नागरिकों के समस्याओं के निराकरण हेतु आकस्मिक योजना के तहत चलित थाना लगाने के निर्देश दिये। बेमेतरा जिले के थाना/चौकी में पंजीबद्ध अपराधों खासकर महिलाओं व बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए पंजीबद्ध मामलों की गंभीरता व संवेदनशीलता के आधार पर निराकरण करने तथा अवैध शराब बिक्री, अवैध मादक पदार्थ गांजा, जुआ, सट्टा, नशीली दवा पर नियंत्रण करने, असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने, लंबित अपराधो, मर्ग, गुम इंसान, लंबित शिकायतो का शीघ्र निकाल करने तथा थाना/चौकी में पंजीबद्ध चिटफंड कंपनी के विरूद्ध अपराध का जल्द से जल्द निकाल करने एवं अवैध कार्यो में लिप्त लोगों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा दिये गये निर्देशो का समय पर पालन करने हेतु निर्देशित किया गया हैं तथा पेंशन प्रकरणों, शिकायतों का त्वरित निराकरण करने व विभागीय जांच समयपर निराकरण करने करने हेतु निर्देशित किया गया। आम जनता से पुलिस का बेहतर संबंध बनाने, कम्यूनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने, सायबर अपराधों व एटीएम फ्राड के संबंध में ग्रामो, स्कूल/कालेजो में जागरूकता अभियान चलाने, सोशल एक्टीविटी में पुलिस विभाग का सक्रिय रहने व आम जनता में पुलिस विभाग का विश्वास बढ़ाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। राजपत्रित अधिकारियों को नियमित रूप से ग्राम भ्रमण कर गांव की समस्या सुनने व युवाओं को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये गये। आने वाले विधान सभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारियों को संवेदनशील ग्रामों का भ्रमण कर आम जनता से भेंट मुलाकात करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त वार्षिक निरीक्षण पर पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.), अति.पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, प्रशिक्षु डीएसपी ब्रिज किशोर यादव, रक्षित निरीक्षक मुकेश जोशी व निज सहायक दुर्ग रेंज श्रीनिवास राव एवं पुलिस विभाग के अन्य अधि./कर्म. उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47