Advertisement

विधायक आशीष छाबड़ा के प्रयासों से बेमेतरा नगर में होगा चौपाटी फेस टू का निर्माण

विधायक आशीष छाबड़ा के प्रयासों से बेमेतरा नगर में होगा चौपाटी फेस टू का निर्माण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – नगरीय निकाय एवं प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा तथा नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदों की मांग पर नगर पालिका परिषद के बेमेतरा में चौपाटी फेस टू के निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपए, तालाब सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपए एवं बेमेतरा नगर में बनने वाले विभिन्न भवनों के लिए 50 लाख रुपए की स्वीकृत किए हैं। विधायक आशीष छाबड़ा ने नगरीय निकाय मंत्री द्वारा बेमेतरा नगर पालिका परिषद के लिए राशि स्वीकृत किए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया हैं। साथ ही विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि बेमेतरा नगर पालिका क्षेत्र के विकास में कहीं कोई कमी नहीं रहेगी। नगर पालिका परिषद बेमेतरा नगर की सेवा में जुटी हुई हैं, पूर्व में बनाए गए चौपाटी फेस वन का विस्तार कर चौपाटी फेस टू का निर्माण किया जाना हैं, जिससे बेमेतरा की आम जनता को सुकून के साथ अपने परिवार जनों को मनोरंजन तथा हल्के नाश्ते के लिए एक सुसज्जित चौपाटी मिल सकी हैं, जिसका बेमेतरा की जनता से अच्छा प्रतिसाद मिला हैं। जिसे देखते हुए आम जनता की मांग पर मंत्री से चौपाटी फेस टू के लिए राशि की मांग की गई, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए बेमेतरा नगर पालिका परिषद के लिए 1 करोड़ रुपए स्वीकृत किया हैं। साथ ही बेमेतरा नगर पालिका परिषद क्षेत्र के सिंघौरी तालाब के सौदरीकरण के लिए 50 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई हैं। जिससे बेमेतरा शहर के एक और स्थल में सौदरीकरण किया जा सकेगा। नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया के कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला मंगल साहू सहित मनोज शर्मा सभापति, आशीष राम ठाकुर सभापति, रश्मी मिश्रा सभापति, अखिलेश नामदेव सभापति, रेहाना रवानी सभापति, राजू साहू पार्षद, रानी सेन पार्षद, जया साहू पार्षद, धरम वर्मा पार्षद सहित रावेन्द्र देवांगन एल्ड्रमैन, प्रशांत तिवारी एल्डरमैन, शंकर चौहान एल्डरमैन, जनता साहू एल्डरमैन, चंदू शीतलानी एल्डरमैन उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47