मुख्यमंत्री बघेल को चातुर्मास्य व्रत उत्सव में शामिल होने का मिला आमंत्रण

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल को चातुर्मास्य व्रत उत्सव में शामिल होने का मिला आमंत्रण

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में शंकराचार्य जनकल्याण न्यास कवर्धा के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्योतिष पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के चातुर्मास्य व्रत उत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि चातुर्मास्य व्रत उत्सव का आयोजन परमहंसी गंगा आश्रम, श्रीधाम (गोटेगांव) मध्यप्रदेश में 3 जुलाई से 29 सितंबर के मध्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री बघेल ने चातुर्मास्य व्रत उत्सव में आमंत्रण हेतु प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद दिया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

इस अवसर पर बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा, ज्योतिर्मठ के सीईओ श्री चंद्र प्रकाश उपाध्याय, शंकराचार्य जनकल्याण न्यास के ट्रस्टी अमुक्त देशलहरा, बंटी तिवारी, डॉ. पवन कुमार मिश्रा, प्रमोद शर्मा, आनंद उपाध्याय, मेघानंद शास्त्री, हरे कृष्ण शुक्ला, अशोक साहू, अमित शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।