Advertisement

छत्तीसगढ़ को सजाने-संवारने में हम सबकी भागीदारी हो: मुख्यमंत्री बघेल

रायपुर : छत्तीसगढ़ को सजाने-संवारने में हम सबकी भागीदारी हो: मुख्यमंत्री बघेल

छत्तीसगढ़ को सजाने-संवारने में हम सबकी भागीदारी हो

एमिनेंस अवार्ड सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

एमिनेंस अवार्ड सम्मान समारोह समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री एमिनेंस अवार्ड सम्मान समारोह

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में समाचार पत्र समूह ‘‘दैनिक भास्कर’’ द्वारा आयोजित ‘‘36 गढ़ एमिनेंस अवार्ड सम्मान समारोह 2022-23’’ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कला जगत तथा सामाजिक सेवा आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्ति तथा संगठनो को अवार्ड देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को एक समृद्ध राज्य के रूप में पहचान देने के लिए हमारी सरकार द्वारा निरंतर कार्य हो रहे हैं। इसके लिए उपलब्ध संसाधनों का बेहतर से बेहतर उपयोग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा देश और प्रदेश प्राकृतिक संसाधनों के साथ-साथ युवा शक्ति से भरपूर है। इनमें असीम ऊर्जा निहित है। इनका सही ढंग से इस्तेमाल के जरिए छत्तीसगढ़ को सजाने-संवारने में हम सबकी महत्वपूर्ण भागीदारी होनी चाहिए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महापौर नगर पालिक निगम रायपुर एजाज ढेबर ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को विकास की दिशा में एक नई पहचान मिली है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पदमश्री भारती बन्धु तथा डॉ. संदीप दवे, अशोक काकड़िया, गौरव शुक्ला, आनंद सिंघानिया, अनिल देशलहरा, सुनील जैन, डॉ. युसूफ, यश टुटेजा, आनंद महलवार, राजेश अग्रवाल, राजेन्द्र सिंह राजपूत, अंकित अग्रवाल, डॉ. अभिमन्यु साहू, शिव अग्रवाल, डॉ. राज मनहरे, हरिराम पटेल, विजय यादव, अनुज गोयल, आनंद त्रिपाठी,बी.एल. अग्रवाल आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दैनिक भास्कर समूह के राज्य संपादक शिव दुबे ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर दैनिक भास्कर समूह के पदाधिकारी तथा प्रबंधन के सदस्यगण उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05