Advertisement

बड़ा हादसा : तेज रफ़्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, एक की दर्दनाक मौत, दूसरा घायल

बलौदाबाजार।  जिले में भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है, जहाँ एक ट्रेलर ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया. हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है. मामला गिधौरी थाना क्षेत्र का है.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गिधौरी थाना प्रभारी ने बताया कि, घायल रतिराम थनवार पिता गुहाराम थनवार उम्र 25 वर्ष ग्राम भुसड़ीपाली अपने मित्र रमेश ठाकुर ग्राम नवागांव उम्र 22 वर्ष के साथ अपने मामा गांव ग्राम पकरिया जिला जांजगीर चांपा से वापस आ रहा था. इसी दौरान गिधौरी बस स्टैंड में एक तेज ट्रेलर ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया. हादसे में बाइक चालक रमेश ठाकुर की नौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, दूसरा युवक रतिराम थनवार गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना की जानकारी ग्रामीणों ने गिधौरी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर चालक को हिरासत मे लेकर ट्रेलर को अपने कब्जे में कर लिया और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47