Advertisement

बच्चों को शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अनेक योजनाएं किए जा रहे संचालित-मंत्री अकबर

कवर्धा : बच्चों को शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अनेक योजनाएं किए जा रहे संचालित-मंत्री अकबर

केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने 03 प्राथमिक शाला भवनों के निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया

प्रदेश के वन,परिवहन, आवास पर्यावरण, विधि विधायी एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान सुदूर वनांचल क्षेत्र बोड़ला विकासखंड के 03 ग्राम पंचायतों में 34 लाख 44 हजार रूपए की लागत से स्वीकृत स्कूल शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए 03 प्राथमिक शाला भवनों के निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया। मंत्री श्री अकबर ने 11.48-11.48 लाख रुपए की लागत से ग्राम पंचायत ग्राम खिलाही, झलमला और खरहट्टा में प्राथमिक शाला भवन का विधिवत भूमिपूजन, शिलान्यास किया। ग्राम पंचायतों में संचालित स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए शैक्षणिक प्रबंधन के लिए सौगात मिलने पर संबंधित ग्राम वासियों ने कैबिनेट मंत्री श्री अकबर के प्रति अभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाघ्यक्ष प्रतिनिधि श्री होरी साहू, जिला कृषि उपज मंड़ी श्री निलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवाराम साहू, श्री पिताम्बर वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

केबिनेट मंत्री अकबर ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा लगातार नए-नए पहल शुरू किए जा रहे हैं, जिससे शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में शिक्षा की एक नई अलख पैदा की जा सके, और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा विकास का मुख्य आधार है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। उन्होने कहा कि बच्चों को शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अनेक योजनाएं और कार्यक्रम संचालित है। उन्होंने कहा कि शासन शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए नवीन स्कूल भवनों का निर्माण और जीर्णोद्वार किया जा रहा है।

बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के लिए शासन लगातार कार्य कर रही है-मंत्री श्री अकबर

केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि अंग्रेजी में शिक्षा उपलब्ध कराने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए गए हैं। जहां बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। लैब, लाइब्रेरी सहित सभी जरूरतों को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्रदान किया जा रहा है। जिससे अब वनांचल क्षेत्र में रहने वाले बच्चे राष्ट्रीय स्तर के परीक्षा ने चयनित होकर इंजिनीयारिंग और डॉक्टर की पढ़ाई कर रहे हैं वही प्रतियोगी परीक्षाओं में भी चयनित होकर सेवा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के लिए शासन लगातार कार्य कर रही है। इसके लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाया जा रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47