Advertisement

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी भारी बारिश…मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी..!!

रायपुर । मानसूनी तंत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में अब अधिकतम तापमान में गिरावट के साथ भारी वर्षा की संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि भारी वर्षा के साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है। गुरुवार को अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन तापमान में गिरावट जारी रहेगा।

आधी रात हुई बारिश ने बढ़ाई उमस, प्रदेश भर में सक्ती सर्वाधिक गर्म
दूसरी ओर मंगलवार आधी रात को हुई जमकर बारिश ने उमस में बढ़ोतरी कर दी और बुधवार सुबह से रायपुर सहित कई क्षेत्रों में चिपचिपी गर्मी व उमस से लोग हलाकान रहे। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन तापमान में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। रायपुर का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। प्रदेश भर में सक्ती सर्वाधिक गर्म रहा, एआरजी सक्ती में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इन क्षेत्रों में हुई बारिश
कुसमी 13 सेमी, लोहांडीगुड़ा-डोंगरगढ़ 7 सेमी, सुकमा-माना-रायपुर 6 सेमी, भैरमगड़-राजनांदगांव-डोंगरगांव 5 सेमी वर्षा हुई। इनके साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।

यह बन रहा सिस्टम
मौसम विभाग ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे लगे मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 1.5 किमी से 7.6 किमी ऊंचाई तक फैला है। यह दक्षिण पश्चिम दिशा की ऊंचाई के साथ झुका है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में बारी बारिश भी हो सकती है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47