
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़
CG ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दो घायल
दंतेवाड़ा। CG ACCIDENT NEWS : जिले में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराने से एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने दो अन्य दोस्तों के साथ घूमने निकला था। इसके बाद सभी एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।












