Advertisement

सूने मकान में चोरी करने वाले 2 चोर गिरफ्तार

रायपुर । रायपुर की खमतराई थाना पुलिस ने सूने मकान में चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खमतराई के अशोक विहार स्थित एक मकान को अपना निशाना बनाया था। आरोपियों ने मकान से लाखों रूपये के सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभात शंकर मिश्रा ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अशोक विहार खमतराई में सपरिवार निवास करता है। प्रार्थी के जीजा अशोक कुमार पाण्डेय अपने परिवार सहित वार्ड नंबर 16 शक्ति पारा उरकुरा में रहते है वे सपरिवार 24 जून को अपने घर में ताला लगाकर पारिवारिक कार्यक्रम में गाजीपुर उत्तरप्रदेश गये थे। 26 जून को प्रार्थी अपने जीजा के घर को देखा तो घर के मेन गेट में ताला लगा हुआ था तथा अंदर हाल का दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखे तो तीनों कमरों में लगा ताला टूटा हुआ था और दरवाजा खुला था। कमरे में आलमारी का ताला टूटा हुआ था व सामान बिखरा हुआ था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के जीजा अशोक कुमार पाण्डेय के सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर आलमारी में रखें सोने, चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 557/23 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47