Advertisement

चाउर वाले बाबा निकले चोर 15 वर्ष भाजपा का कार्यकाल रहा धोखा देने का काल

चाउर वाले बाबा निकले चोर 15 वर्ष भाजपा का कार्यकाल रहा धोखा देने का काल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही /बिश्रामपुर/कांग्रेस का बुथ चलो अभियान कार्यक्रम के मंचासीन कांग्रेसी नेताओं ने समवेत स्वर मे कहा कि चावल वाला बाबा वास्तव मे चोर है जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से जो वादा किया उसे ईमानदारी से पूरा किया। झूठी वादे की बुनियाद पर टिकी भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रदेश के सीधे-साधे मतदाताओं को गुमराह कर 15 वर्षों तक सरकार बना ली थी जिसे जनता अब समझ गई है।
बुथ कॉन्ग्रेस कमेटी शिवनंदनपुर के बूथ क्रमांक 225 तालाब पारा में आयोजित बुथ कार्यक्रम में पाली तानाखार के गौ सेवा समिति के अध्यक्ष प्रशांत मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष भगवती रजवाड़े ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लटोरी के गोवर्धन मरकाम, बूथ प्रभारी अनीता गुप्ता, अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ,जिला महिला मोर्चा के अध्यक्ष दीप्ति स्वाई, बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता को गुमराह कर सरकार बनाने वाली पार्टी रह गई है ,जबकि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल जी कोजनता की सेवा करने का मौका मिला जिसमें 2 वर्ष करोना काल का भेट चढ़ गया, इसके बाद भी भाजपा के 15 वर्षों की तुलना में कांग्रेसका साढ़े तीन वर्ष कार्य की दृष्टि से भारी पड़ रहा है। उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव प्रदेश के किसानों गरीबों की समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से घोषणापत्र बनाई थी जिसे प्रदेश की सरकार ने अक्षरश :पालन किया है। संगठन के बूथ कार्यकर्ता राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं. यदि प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बूथ स्तर पर आप पहुंचाने में सफल हो गए तो दुबारा कांग्रेसी की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता। इस अवसर पर कांग्रेस के अन्य नेताओं में बीना शर्मा, अरविंद कुमार सिंह मुन्ना ,रोहन राजवाडे ,धर्मवीर सिंह खेड़ा, मेहताब आलम , राजेंद्र कुमार ठाकुर, चंदा श्री, रूपनारायण , मो गुल खान, समीम पलिहा, इस्लाम कुरेशी आदि उपस्थित थे । मंचासीन अतिथियों का स्वागत 5 बूथों के प्रभारी अहमद वाहिद एवं आभार बूथ प्रभारी पवन पोनी अग्रवाल ने किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47