Advertisement

जय-वीरू पुराने, अब काका-बाबा की जोड़ी हिट होगी : सिंहदेव

रायपुर । विधानसभा चुनाव नजदीक है, जिसके चलते घमासान मचा हुआ है। चुनावी साल में प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का दौरा भी शुरू हो चुका है। वहीं, दूसरी ओर उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद टीएस सिंहदेव भी लगातार अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। लेकिन इस बीच उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने बड़ी बात कही है।

सिंहदेव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र समिति में मैंं अध्यक्ष के तौर नहीं रहूंगा। मुझे नहीं लगता कि समय उतना बचा है। पिछली बार लोगों से मिलकर काम किया था, लेकिन इस बार अब समय नहीं है। उस हिसाब से मैंने कहा है कि मैं नहीं रह पाऊंगा। हां लेकिन समिति में सदस्य के रूप में हमेशा उपलब्ध रहूंगा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

वहीं, केदार कश्यप के जय वीरू की जोड़ी वाले बयान पर सिंहदेव ने कहा कि शोले पिक्चर को रिलीज हुए बहुत साल हो गए हैं। अब नई जोड़ी है काका बाबा की है, जो ताबड़तोड़ हिट होने वाली है।

बता दें कि विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की अहम भूमिका थी। डिप्टी सीएम सिंहदेव अलग-अलग लोगों के बीच पहुंचकर उनकी मांगों के अनुसार ही चुनावी घोषणा पत्र तैयार किए थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47