छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

सोमनी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कॉलेज :प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023

रायपुर : सोमनी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कॉलेज :प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

सोमनी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कॉलेज

सोमनी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कॉलेज :प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023सोमनी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कॉलेज :प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप राज्य के विभिन्न इलाकों में अब इंग्लिश मीडियम कॉलेज खुलने लगे हैं। राजनांदगांव जिले के सोमनी में इस सत्र से इंग्लिश मीडियम कॉलेज शुरू हो रहा है। इस कॉलेज में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कॉलेज सोमनी में अब तक 34 बच्चों ने प्रवेश लिया है। यहां बालक-बालिकाओं के लिए 100-100 सीटर छात्रावास की सुविधा है। कॉलेज कैम्पस में लाईब्रेरी तथा जिम के साथ ही वाई-फाई की सुविधा से लैस है। अभी वर्तमान में यहां बीएसीसी कम्प्यूटर का 50, बीएससी बायो का 50, बीकॉम 50, बीकॉम कम्प्यूटर एप्लीकेशन 50, बीसीए 50 सीट हैं।
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कॉलेज सोमनी के प्राचार्य आरके ठाकुर ने बताया कि प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। महाविद्यालय में 12 शिक्षकों की भर्ती की गई है। 5 नियमित अध्यापक एवं 7 अतिथि अध्यापक है। कॉलेज में 5 सर्वसुविधायुक्त प्रयोगशालाएं है। कॉलेज की छात्रा नेहा ने बताया कि वे सुकमा से यहां स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कॉलेज में प्रवेश लेने आयी है। यहां अच्छी सुविधाएं हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की यह सोच बहुत अच्छी है कि अंग्रेजी माध्यम में स्कूल और कॉलेज खोले हैं। हम जैसे छोटे गांव के लोगों को पढऩे का अवसर मिल रहा है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!