राज्य

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान की 2500 रु के प्रथम किस्त को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय कार्यक्रम

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान की 2500 रु के प्रथम किस्त को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय कार्यक्रम

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

हजारीबाग से दस हजार लाभुक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में होंगे शामिल

उपायुक्त ने आवासीय कार्यालय में बैठक कर लाभुकों को रांची भेजने को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक,दिए निर्देश

“झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” के लाभुकों को 2500/- रूपये की प्रथम किस्त भुगतान के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड सरकार की अध्यक्षता में 28 दिसंबर को खोजाटोली आर्मी ट्रेनिंग ग्राउण्ड, नामकुम, रांची में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर आज उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बैठक में उपायुक्त ने “झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” के लाभुकों को 2500/- रूपये की प्रथम किस्त भुगतान के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड सरकार की अध्यक्षता में खोजाटोली आर्मी ट्रेनिंग ग्राउण्ड, नामकुम, रांची में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कार्यक्रम के संबंध में उपस्थित पदाधिकारियों को अवगत कराया। उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम में झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के कुल 10000 (दस हजार) लाभुकों को हजारीबाग जिला से कार्यक्रम स्थल, नामकुम, रांची ले जाना है। इन दस हजार लाभुकों के लिए प्रर्याप्त बस, प्रखंडवार लाभुकों की सूची सहित इनके भोजनादि की व्यवस्था आदि को सुनिश्चित करने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस कार्यक्रम के लिए जिलास्तर पर एक टीम गठित की गई है।

जिसमें उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद, सहायक समाहर्ता लोकेश बारंगे,जिला योजना पदाधिकारी पंकज कुमार तिवारी,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती शिप्रा सिन्हा,नजारत उप समाहर्ता प्रदीप कुमार,सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्रीमती निवेदिता राय,जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जे०एस०एल०पी०एस तथा जिला परिवहन पदाधिकारी, हजारीबाग के प्रतिनिधि को शामिल किया गया है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!