Advertisement

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिले भर में महंगाई के विरोध में धरना का हुआ आयोजन: सुनील सिंह


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बलरामपुर जिले के सभी ब्लॉक में केंद्र सरकार की नीतियों और बढ़ती महंगाई के विरोध में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा धरना अपने अपने निवास एवं ब्लाक कार्यालयों पर दी गई, इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार की नीति जनविरोधी है महंगाई पर केंद्र सरकार पिछले 7 वर्षों से कोई नियंत्रण नहीं रख पाई है और महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है केंद्र की सरकार जनता के हितों पर कुठाराघात कर रही है और हर मुद्दे पर अनिर्णय की स्थिति में है।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर के अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुथ ही स्तर पर इस बार कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर महंगाई के विरुद्ध धरना में भाग लिया है जिले भर के बुथों से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि हर बूथ पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने धरना में भाग लिया है, बढ़ती महंगाई से आमजन काफी परेशान हैं कई लोगों ने स्वस्फूर्त इस आंदोलन में भाग लिया है।
आगे सुनील सिंह ने बताया कि जिले भर में कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से धरने में, पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता, के पी सिंह देव(नान बाबा), हरिहर यादव,बहादुर राम,श्रीमती मधु गुप्ता, अजय सोनी, श्री रिपु जीत सिंह, अशोक उर्फ राजू सिंह, श्रीमती आरती सिंह,श्री अब्दुल्ला, हरीश मिश्रा, यासीन अंसारी, अशोक जयसवाल, विजय पैकरा, मुजस्सम नजर सहित बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं द्वारा अपने घरों में व राजपुर कांग्रेस कार्यालय के अलावा हर ब्लॉक कार्यालय में भी केंद्र सरकार द्वारा महंगाई पर लगाम न लगा पाने के विरोध में धरना दिया है आज ब्लॉक मुख्यालय पर किए गए इस धरना में राजपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह के अलावा राजपुर में जिला महामंत्री जितेंद्र गुप्ता जिला उपाध्यक्ष श्रीमती खोरेन खलखो वरिष्ठ कांग्रेसी, सनी राम, श्री सत्येंद्र पांडेय, डॉ. बी एन द्विवेदी, श्रीमती बिंदु तिवारी,सुरेश सोनी, डी,पी विश्वकर्मा, लालसाय मिंज,नीरज तिवारी, विद्यानंद दुबे विकास बंसल,विकास अंबष्ट, प्रमोद ठाकुर,जयप्रकाश तिर्की , बिहारी यादव,बिगन राम, राहुल भारती, बृजेश मिश्रा उर्फ चिटू, रवि सोनी,संतोष सोनी, दयासागर सिंह, दिनेश यादव, हुनूर बाई, इंजर, सुनील सिंह सिद्धमा, दसाई राम,सुगंती महंत, सुखदेव केरकेट्टा, भैयालाल,पीटर लकडा व कांग्रेस के कार्यकर्ता और ग्रामीण जनों ने भाग लिया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47