Advertisement

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बेरला में कर्मा चौक व प्रतिमा का किया लोकार्पण

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बेरला में कर्मा चौक व प्रतिमा का किया लोकार्पण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – लोक निर्माण, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने मंगलवार को जिलें के विकासखंड मुख्यालय बेरला में भक्त माता कर्मा चौक व भक्त माता कर्मा की प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बेमेतरा विधायक आशीष कुमार छाबड़ा, अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग थानेश्वर साहू, अध्यक्ष जिला केन्द्रीय बैंक दुर्ग राजेन्द्र साहू, अध्यक्ष साहू समाज बेरला सूर्यकांत साहू, उपध्यक्ष भारत भूषण साहू, अध्यक्ष नगर पंचायत रासबिहारी कुर्रे सहित जिला पंचायत, जनपद पंचायत सदस्य, पार्षदगण व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मंत्री साहू ने कहा कि हम सब को माता कर्मा के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होनें जिस प्रकार त्याग को अपनाया ठीक उसी प्रकार समाज के तत्वाधान में हमें भी मां कर्मा माता की तरह आने वाली प्रत्येक त्याग को अपनाकर आगे बढ़ना हैं। कार्यक्रम में गृहमंत्री ने समाज के लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ने की बात कही और कहा माता कर्मा हमारे समाज की आराध्य देवी हैं, माता ने त्याग और तपस्या की जो राह समाज को दिखाई हैं हमें उसी राह पर चलना हैं।
गृहमंत्री साहू ने सामाजिक सभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की उपलब्धियाँ गिनाई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हर वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी योजनाएं चला रही हैैं, जिससे हर वर्ग के पात्र हितग्राहियों को लाभ मिल रहा हैैं। बेमेतरा जिलेें में भी इन चार सालों में बहुत विकास हुआ हैैं। शिक्षित बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मिल रहा हैैं, इस राशि का उपयोग वह प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों आदि में कर रहे हैं। इससे उनके परिवार में आर्थिक बोझ कम हुआ हैं, यह हम नहीं स्वयं लाभान्वित हितग्राहियों ने कहा हैं। इस तरह की तमाम योजनाएं राज्य में संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि साहू समाज का भी राज्य और सामाजिक विकास में योगदान हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी ने समाज की संस्कृति व परंपराओं को अच्छे से संजोकर रखा हैं। आप लोगों द्वारा समाज को आगे बढ़ाने के लिए जो कार्य किए जा रहे हैैं, इससे आने वाली पीढ़ी को लाभ मिलेगा। उन्होनें कहा कि सामाजिक प्रगति के लिए आपसी समन्वय एकता और विचारों का सकारात्मक होना अति आवश्यक हैं और सकारात्मक विचार शिक्षा ही दे सकती हैं। इसके लिए हम सभी को सामाजिक तरक्की हेतु शिक्षा पर विशेष बल देना चाहिए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47