Advertisement

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी ने ली ढाबा संचालको की बैठक

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी ने ली ढाबा संचालको की बैठक

ढाबों में अवैध शराब बिक्री एवं शराब पिलाने की शिकायत मिलने पर होगी ढाबा संचालको के उपर नियमानुसार कार्यवाही

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में मंगलवार को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिन्हा के द्वारा बेमेतरा क्षेत्र अंतर्गत के ढाबा संचालकों की बैठक थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में लिया गया। जिसमें उपस्थित सभी ढाबा संचालकों को अपने ढाबा में शराब न पिलाने व अवैध शराब बिक्री नहीं करने के संबंध में समझाईश दी गई। साथ ही ढाबा संचालकों को कहा गया हैं कि यदि किसी भी ढाबा में अवैध शराब बिक्री एवं शराब पिलाने की शिकायत मिलती हैं तो ढाबा संचालको के उपर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।साथ ही ढाबा संचालकों को रात्रि में समय का निर्धारण कर ढाबा समय पर बंद करने, सभी ढाबा में कैमरा लगाये जाने, ढाबा में कार्य करने वालों की सूची उपलब्ध कराये जाने के संबंध में निर्देशित किया गया। उक्त बैठक में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिन्हा, ढाबा संचालक हरजीत सिंह वीरेन्दा ढाबा गुनरबोड बेमेतरा, इंदर चंद दत्ता न्यू पंजाब ढाबा बेमेतरा, बाबी खनुजा बॉबी दा ढाबा, कमलेश राजपूत केके ढाबा, रिंकु सलूजा काके दा ढाबा, दिलेश्वर साहू हाईवे ढाबा, सुशील साहू अपना ढाबा, रोहित रजक गरिमा ढाबा, भावेश राजपूत भावेश ढाबा, सन्नी शेरे पंजाब ढाबा के ढाबा संचालकगण उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47