Advertisement

चमत्कार या फिर अंधविश्वास, नंदी के पानी पीने का दावा, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु

चमत्कार या फिर अंधविश्वास, नंदी के पानी पीने का दावा, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रामानुजगंज/ मनोज यादव/ न्यूज रिपोर्टर/ जिले के ग्राम पंचायत चाकी शिव मंदिर में भगवान शिव के वाहक नंदी को दूध पिलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. प्रदेश खबर न्यूज इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. नंदी के पानी पीने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मंदिर में पहुंच गए और नंदी को पानी पिलाने लगे. गांव के लोग चम्मच से नंदी को दूध पीला रहे हैं. ग्रामीणों का दावा है कि नंदी पानी पी रहे हैं. वीडियो में लोग नंदी को पानी पिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं. यह चमत्कार है या फिर अंधविश्वास.
सावन के महीने में लोग भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए शिवालयों में पहुंच रहे हैं. बलरामपुर जिले के रामचंद्र पुर ब्लाक के चाकी गांव के शिव मंदिर में स्थापित नंदी महाराज की प्रतिमा के पानी पीने की जानकारी जैसे ही गांव के लोगों को मिली तो बड़ी संख्या में महिलाएं सहित गांव के लोग मंदिर में पहुंचे और चम्मच से नंदी को पानी पिलाने लगे ग्रामीणों का दावा है कि नंदी महाराज पानी पी रहे हैं. नंदी को पानी पिलाने के लिए मंदिर में लोगों की लाइन लगी हुई है.
गांव की बुजुर्ग महिला आशा गुप्ता का कहना है कि वह मंदिर पहुंची और भगवान शिव की सवारी नंदी को चम्मच और लोटे से पानी पिलाया मंदिर में गांव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है. उनका कहना है कि भगवान साक्षात रूप से कलयुग में चमत्कार दिखा रहे हैं गांव के लोग नंदी को पानी पिलाने के लिए पहुंच रहे हैं.
स्थानीय महिला विमला देवी का कहना है कि उन्होंने अपने हाथों से नंदी को पानी पिलाया है. उन्होंने गांव के शिव मंदिर में स्थापित नंदी को चम्मच और लोटे से पानी पिलाया उनका दावा है कि नंदी महाराज ने पानी पी लिया है.
आपको बता दें कि नंदी के पानी पीने क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. अब इसे आस्था कहें या अंधविश्वास वह अलग बात है, लेकिन भक्त इसे आस्था से जोड़कर देख रहें हैं. साथ ही, सावन मास में इसे भोलेनाथ का चमत्कार मान रहे हैं.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47