Advertisement

LIVE : मुख्यमंत्री निवास में हरेली की धूम…मुख्यमंत्री बघेल ने अपने निवास में सपरिवार कृषि यंत्रों की पूजा-अर्चना की

रायपुर। हरेली के रंग में मुख्यमंत्री निवास सराबोर हुआ। छत्तीसगढ़िया संस्कृति की अनूठी झलक दिख रही। पारंपरिक वेशभूषा में उत्साह के साथ गेड़ी चढ़ रहे लोग। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने निवास में सपरिवार कृषि यंत्रों की पूजा कर इस साल अच्छी खेती और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। अपूर्व उत्साह की बेला पर अपने नाती पोतों के साथ मुख्यमंत्री। । पारंपरिक गाजे बाजे के साथ उल्लास से भरे लोग। मुख्यमंत्री निवास में चारों ओर छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक महक रही।

मुख्यमंत्री निवास में हरेली का अपूर्व उत्साह चारों ओर छलक रहा। पूरा परिवार मौके पर उपस्थित।
पत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल भी मौजूद। पूजा समाप्त हुई और लोक गायकों की सुंदर हुंकार। अतिथियों से मिल रहे मुख्यमंत्री।गौमाता की पूजा के लिए आगे बढ़े। लोक गायकों ने सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

 

छत्तीसगढ़ महतारी और गौमाता की आराधना से रची बसी सुंदर छत्तीसगढ़ी संस्कृति की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। हर तरफ उत्सव का माहौल। जो लोग हरेली के शानदार माहौल को विस्मृत कर चुके थे उनके लिए यह पल पुनः अतीत की बहुत सी स्मृतियों को जगा गया है। मुख्यमंत्री निवास में हरेली की धूम हरेली तिहार पर पारंपरिक रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास I खेती किसानी में काम आने वाले पारंपरिक औजार, यंत्रों पशुओं और चरवाहों के वस्त्रों,आभूषणों की लगाई गई प्रदर्शनी I छत्तीसगढ़ के दुग्ध पदार्थों औऱ पशु चारे की विशाल रेंज दिखाई दी ।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47