Advertisement

एएसआई विमलेश सिंह कमल बनर्जी डीएन पैकरा पदोन्नत होकर बने एसआई।

गोपाल सिंह विद्रोही/ प्रदेश खबर/ प्रमुख छत्तीसगढ़/सूरजपुर बीते शनिवार को पुलिस मुख्यालय रायपुर के द्वारा एएसआई को एसआई के पद पर पदोन्नति का आदेश जारी किया है जिसमें सूरजपुर जिले के 3 एएसआई विमलेश सिंह, कमलदास बनर्जी व डी.एन.पैंकरा को वरिष्ठता क्रम के आधार पर एसआई के पद पर पदोन्नति सूची में सम्मिलित किया गया है।
रविवार 6 जून 2021 को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा ने पदोन्नत हुए एएसआई विमलेश सिंह, कमलदास बनर्जी व डी.एन.पैंकरा के कंधों पर स्टार लगाकर एसआई पद पर पदोन्नति दी। पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत तीनों एसआई के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और उन्हें कहा कि सेवा के अगले पड़ाव में पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करें।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, पी.एस.महिलाने, सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु, एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र कुर्रे व स्थापना प्रभारी अखिलेश सिंह मौजूद रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47