Advertisement

राष्ट्रपति के हाथों बेमेतरा कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा ‘भूमि सम्मान’ से हुए सम्मानित

राष्ट्रपति के हाथों बेमेतरा कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा ‘भूमि सम्मान’ से हुए सम्मानित

राष्ट्रपति ने भूमि प्रबंधन के लिए बेमेतरा और सरगुजा किया सम्मानित

भूमि अभिलेखों के पूर्ण डिजिटलीकरण के लिए बेमेतरा ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

मुख्यमंत्री बघेल ने दी बधाई और शुभकामनाएँ

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – आज मंगलवार का दिन छत्तीसगढ़ के लिए ख़ास रहा। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के हाथों दो जिलों सरगुजा और बेमेतरा को भूमि प्रबंधन और प्रशासन के लिए भूमि सम्मान प्लेटिनम सर्टिफिकेट से सम्मानित किया। सम्मान कार्यक्रम देश की राजधानी नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित था। साथ ही प्रदेश के दो जिलों सरगुजा और बेमेतरा को भी भूमि प्रबंधन और प्रशासन के लिए भूमि सम्मान प्लेटिनम सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। जिला बेमेतरा कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा ने राष्ट्रपति के हाथों ‘भूमि सम्मान 2023’ ग्रहण किया। उनके साथ उनकी टीम डिप्टी कलेक्टर सुश्री हीरा गवर्ना, सब रजिस्ट्रार सुश्री वाणी अवस्थी साथ थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बधाई और शुभकामनाएं दी। कहा कि प्रदेश को भूमि प्रबंधन के लिए सम्मान मिलना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात हैं। उन्होंने प्रदेश के राजस्व विभाग और सरगुजा तथा बेमेतरा जिला प्रशासन को इस उपलब्धि के लिए पुन: बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया लैण्ड रिकार्ड मॉर्डनाईजेशन प्रोग्राम (डीआईएलआरएमपी) अंतर्गत प्रदेश में बेहतर काम हुए हैं, जिससे आम लोगों को भूमि संबंधी जानकारियां मिलना आसान हुआ हैं।
प्लेटिनम श्रेणी उन जिलों को दी जाती हैैं, जिन्होंने डीआईएलआरएमपी के संबंधित मुख्य घटकों में सम्पूर्णता, यानि शतप्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया हैं। देश के 9 राज्य सचिवों और 68 जिला कलेक्टरों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘भूमि सम्मान’ प्रदान किया गया।छत्तीसगढ़ के दोनों जिलों सरगुजा और बेमेतरा डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (डीआईएलआरएमपी)-शासन का मूल-के मुख्य घटकों के लिए सम्पूर्णता प्राप्त करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हैं। इसलिए ‘भूमि सम्मान 2023’ मिला।
गौरतलब हैैं कि डिजिटल इंडिया लैण्ड रिकार्ड मॉर्डनाईजेशन प्रोग्राम (डीआईएलआरएमपी) अंतर्गत प्रदेश में भूमि प्रबंधन से जुड़े 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं। इसी तरह भूमि प्रबंधन से जुड़े चार घटकों, लैण्ड रिकार्ड का डिजिटाइजेशन, पंजीयन कार्यालय से समन्वय, मॉडल रिकार्ड रूम की स्थापना में प्रदेश के सरगुजा और बेमेतरा जिलें में शतप्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं। ये जिलें भूमि प्रबंधन में देश के शीर्ष जिलों में शामिल हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47