Aaj Ka Rashifal 20 July 2023: गुरुवार का दिन इन राशियों के घर लाएगा खुशियों की सौगात…जानें अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 July 2023: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और गुरुवार का दिन है। आज हरियाली तीज है। आज दोपहर पहले 11 बजकर 22 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 55 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शाम 4 बजकर 54 मिनट पर सूर्य पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 जुलाई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

1. मेष राशि

कार्यक्षेत्र में आज आपको काफी हद तक सफलता हासिल होगी। पारिवारिक मामलों में आज आपको ठंडे दिमाग से सोचने की जरूरत है, परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। भाई अपने काम में आपकी मदद मांगेगे। समाज में आज आप अपने बढ़िया कार्यो के कारण पहचाने जाएंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। घर के जरूरी कागजों का खास ख्याल रखें। अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

  • लकी रंग – पर्पल
  • लकी नंबर – 8

2. वृष राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉर्मेंस से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगे। सभी जरूरी काम आसानी से पूरा कर लेंगे। पिता ने व्यापार में जो जिम्मेदारियां दी हुई हैं उसे आप आसानी से निभा लेंगे। इस राशि के जो लोग फर्नीचर का व्यापार कर रहे हैं, उन्हें उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। परिवार में सभी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

  • लकी रंग – पीच
  • लकी नंबर – 4

3. मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। इस राशि के जो जिम ट्रेनर है उनको आज अच्छे ग्राहक मिलेंगे। आपके व्यावसायिक कौशल में तेजी आएगी और आप एक मजबूत भावना के साथ पेशेवर दौड़ में खुद को आगे पाएंगे। आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवन में खुशियों की प्राप्ती होगी। आप कई तरह की गतिविधियों में दिन बिताएंगे इसके साथ ही कठिन से कठिन काम को पूरे निश्चय के साथ पूरे कर लेंगे।

  • लकी रंग – लाल
  • लकी नंबर – 7

4. कर्क राशि

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। जिसके लिए आपको ओवर टाईम करना पड़ेगा। रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही करने से बचना चाहिए। टूर-ट्रेवल्स और मीडिया संबंधी कार्यों से लाभ होगा। अपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। माता आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बना के खिला सकती हैं।  आपको जीवनसाथी से कोई उपहार मिलेगा जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा।

  • लकी रंग – हरा
  • लकी नंबर – 9

5. सिंह राशि

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ ऐसी भी योजनाएं बनाएंगे, जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। परिवारिक समस्याओं को सॉल्व करने में बड़े-बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगों को आज बड़ा मुनाफा होगा। पिता से आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। कोई ऐसी पुरानी चीज आपके हाथ लग सकती है, जिसे पा कर आपको खुशी महसूस होगी। दोस्तों के साथ फोन पर बात कर के समय बिताएंगे।

  • लकी रंग – गोल्डन
  • लकी नंबर – 7

6. कन्या राशि

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग बैंक में कार्य करते हैं वह आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगे। लवमेट्स आज साथ में घूमने जाएंगे। रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक लोगों में इत्र की तरह महकेगी। आप सफलता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ जाएंगे।  छात्र किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जाएगा। आप अपने काम को पूरी रुचि लेकर करेंगे, जिससे आपको उस काम में अनुमान से अधिक लाभ मिलेगा।

  • लकी रंग – मैरून
  • लकी नंबर – 1

7. तुला राशि

आज का दिन खुशियां लेकर आया है। अपनी सकारात्मक सोच को सार्थक कामों में लगाएंगे तो आपकी रचनातमक प्रतिभा सबके सामने खुलकर आएगी, लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ जाएगा। जो लोग डांस सीखना चाहते हैं, वह सोशल मीडिया की मदद से सीखेंगे। घर पर किसी चीज की मरम्मत कराने का मन बनाएंगे। आपका आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। शाम का समय भाई-बहनों के साथ हंसी-मज़ाक में बितेगा। जीवनसाथी आज आपको नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी दें सकते हैं। जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होगी।

  • लकी रंग – पर्पल
  • लकी नंबर – 5

8. वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आपका पूरा ध्यान अपने कार्य को पूरा करने में रहेगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा, बिजनेस में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आप कुछ नया काम स्टार्ट करने की सोच सकते हैं, लेकिन शुरू करने से पहले अपनों से बड़ों की सलाह जरूर लें। पारीवारिक मामले में आज आपका निर्णय कारगर साबित होगा। आपका मन आध्यात्म में अधिक लग सकता है। किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे।

  • लकी रंग – ऑरेंज
  • लकी नंबर – 6

9. धनु राशि

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इस बात का खास ख्याल रखें की दूसरों से तभी दोस्ती करें और अपनी बाते शेयर करें जब उसे भली-भांति समझ लें। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पिता अपके बिजनेस में आपका सहयोग करेंगे। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। नवविवाहितों को आज घूमने जाने का मौका मिलेगा। बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। घर में शांति बनी रहेगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

  • लकी रंग – सिल्वर
  • लकी नंबर – 6

10. मकर राशि

आज का दिन फायदेमंद साबित होने वाला है। आपको पहले किए गए छोटे-मोटे कार्यों से भी पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। सफलताएं छोटी ही सही लेकिन निरंतर बनी रहेंगी। ऑफिस के कार्यों को करते समय फोक्स बनाएं रखें। आपको जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे अपनी समझदारी से बखुबी निभाएंगे। जो लोग प्रॉपर्टी डीलर हैं उनका काम अच्छा चलेगा और आपका रुका हुआ पूरा पैसा आपको वापस मिलेगा। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी।

  • लकी रंग – ब्लू
  • लकी नंबर – 3

11. कुंभ राशि

आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आया है। बच्चों को करियर के मामले में कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। युवाओं को बढ़िया नौकरी मिलने की सम्भावना बन रही है। कारोबार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग राजनीति क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उन्हे पुराने किए गए कार्यो में वाहवाही मिलेगी। इलेक्ट्रोनिक सामान खरीदना चाहते हैं तो दिन अच्छा है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। लवमेट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। अचानक धन लाभ के योग बने हुए है।

  • लकी रंग – पीला
  • लकी नंबर – 5

12. मीन राशि

आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। करियर को बढ़ाने में किए गए प्रयासों के चलते लाभ होगा। आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आएगी। संतान की सफलता के कारण, घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। बच्चे आज किसी जरूरी काम में अपनी माता की मदद मागेंगे जिससे उनके काम पूरे होंगे। शारीरिक दृष्टि से आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा आपको मानसिक शांति मिलेगी।