Advertisement

सुनारिया जेल से बाहर आया राम रहीम, 30 दिन की मिली पैरोल

रोहतक : सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिल गई है। वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आ गए। राम रहीम इस बार भी यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहेगा। राम रहीम को सिरसा डेरे में जाने की इजाजत नहीं है।

आपको बता दें कि साल 2017 में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साध्वियों से रेप के मामले में पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई थी। तब से वह हरियाणा की सुनारिया जेल में अपनी सजा काट रहा है। सीबीआई की पंचकूला अदालत ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में भी डेरा प्रमुख को दोषी ठहराया था। इस मामले में भी उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा डेरा प्रमुख राम रहीम पर एक समारोह के कथित तौर पर गुरु गोबिंद सिंह की नकल करने के आरोप भी लग चुके है। सिखों समुदाय ने उनपर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया था. यहीं नहीं डेरा प्रमुख पर साधुओं को नपंसुक बनाने बनाने के भी आरोप लगे थे. साधुओं को ये कहकर नपुसंक बनाया गया कि ऐसा होने से वो लोग प्रभु को महसूस कर सकेंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

अब तक राम रहीम को मिली 6 बार पैरोल

  • 24 अक्टूबर 2020 को पहली बार सरकार ने बीमार मां से मिलने के लिए ये 1 दिन की पैरोल दी।
  • 21 मई 2021 को दूसरी बार बीमार मां से मिलने के लिए 1 दिन की पैरोल दी।
  • 7 फरवरी 2022 को हरियाणा सरकार ने राम रहीम को 21 दिनों की पैरोल दी।
  • जून 2022 को राम रहीम को फिर से एक महीने की पैरोल दे दी।
  • अक्टूबर 2022 को राम रहीम को एक बार फिर से 40 दिनों की पैरोल पर रिहा किया।
  • 21 जनवरी 2023 को डेरा प्रमुख शाह सतनाम की जयंती में शामिल होने के लिए 40 दिन की पैरोल मिली।
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05