Advertisement

सीएम भूपेश बघेल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को दी जन्मदिन की बधाई

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर खड़गे को शुभकामनाएं दी. सीएम ने ट्वीट कर लिखा, ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष, राजनीतिक अनुभव और देशप्रेम के संस्थान, हम सबके नेता आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं. हम सब कांग्रेस कार्यकर्ता आपके सुदीर्घ, सुखमय जीवन की कामना करते हैं. आपका नेतृत्व हम सबका संबल है.’

सीएम का ट्वीट-

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्म 21 जुलाई 1942 में कर्नाटक के बीदर जिले के वरावत्ती, भालकी तालुक में हुआ था. खड़गे ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एक छात्र संघ नेता के रूप में की थी. जब वह गुलबर्गा के सरकारी कॉलेज में थे, तब उन्हें छात्र संगठन के महासचिव के रूप में चुना गया था. 1969 में वे एमएसके मिल्स कर्मचारी संघ के कानूनी सलाहकार बने. वह संयुक्त मजदूर संघ के एक प्रभावशाली श्रमिक संघ नेता भी थे. उन्होंने मजदूरों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले कई आंदोलनों का नेतृत्व किया. इसके बाद 1969 में वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए और कालाबुरागी टाउन कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57