Advertisement

6 महीने की मासूम सहित एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, फिर शवों को जलाया

राजस्थान। CRIME NEWS : जोधपुर के ओसियां क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर व उनके शवों को जला दिया गया. हत्यारों ने परिवार की 6 महीने की मासूम को भी नहीं बक्शा. ये घटना बुधवार सुबह चारों के शव घर के आंगन में जले हुए मिले. दअरसल घटना जोधपुर ग्रामीण के ओसियां तहसील के चौराई गांव का है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की फोरेंसिक टीम भी मौके से सबूत जुटा रही है. इस सामूहिक हत्याकांड कि जोधपुर ग्रामीण पुलिस हर एंगल से गहनता से तफ्तीश करने में जुटी हुई है. जोधपुर पुलिस का कहना है कि घटना मंगलवार रात करीब 3 बजे के आसपास की है. परिवार के लोग घर के बाहर सो रहे थे. इसी दौरान धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई. इसके बाद सभी को घसीटते हुए घर के आंगन में लाया गया और आग लगा दी गई.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

ग्रामीणों ने जब सुबह घर से धुंआ उठते देखा तो मकान के पास पहुंचे. यहां अंदर जाकर देखा तो पता चला चार परिजनों के शव पड़े थे. एएसआई अमना राम ने बताया कि पूनाराम (55), उसकी पत्नी भंवरी (50), बहू धापू (24) और धापू की 6 महीने की बेटी के शव जले हुए मिले हैं. बच्ची का शव तो पूरी तरह जल गया, बाकी के शव तकरीबन 30 प्रतिशत जले थे पुलिस के मुताबिक परिवार खेती बाड़ी करता है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05