छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ ने जताया आभार

बिलासपुर : मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी  संघ ने सौजन्य मुलाकात की। संघ ने शासकीय कर्मचारियों-अधिकारियों के हित में लिए गए फैसले के लिए मुख्यमंत्री  बघेल का आभार जताया।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री बालमुकुंद तम्बोली ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डी.ए. और एच.आर.ए. में वृद्धि कर्मचारियों के हित में लिया गया ऐतिहासिक फैसला है। इतनी बड़ी सौगात मिलने से जनसंपर्क अधिकारियों और कर्मचारियों सहित प्रदेश भर के कर्मचारियों-अधिकारियों में ख़ुशी की लहर है।

जनसम्पर्क के अधिकारियों-कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में केन्द्र के बराबर डी. ए. पहली बार दिया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार ने हमेशा कर्मचारियों का ध्यान रखा है और उनके हित में फैसले लिये हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी लगन और मेहनत से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उल्लेखनीय है कि कर्मचारी हित में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अनुपूरक बजट में बुधवार को विधानसभा में कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने 4 प्रतिशत डी. ए. वृद्धि, सातवें वेतनमान के आधार पर बी श्रेणी के शहरों के लिए 9 प्रतिशत और सी एवं अन्य श्रेणी के शहरों के लिए 6 प्रतिशत एच. आर. ए. देने की घोषणा की।

संविदा कर्मियों के वेतन में 27 प्रतिशत बढ़ोत्तरी, दैनिक वेतनभोगियों के वेतन में 4000 रुपए की वृद्धि, पंचायत सचिवों (15 वर्ष से कम सेवाकाल वालों को 2500 और 15 वर्ष से अधिक सेवाकाल वाले को 3000) के विशेष भत्ते दिए जाएंगे। पटवारियों को मासिक संसाधन भत्ता, पुलिस आरक्षकों को 8 हजार रुपए किट वार्षिक भत्ता समेत कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की, जिसके बाद प्रदेशभर के अधिकारियों-कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

इस अवसर पर जनसम्पर्क विभाग के संचालक  सौमिल रंजन चौबे, अतिरिक्त संचालक जवाहरलाल दरियो, जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष बालमुकुंद तम्बोली, संघ के सदस्य  धनंजय राठौर, जितेंद्र नागेश, नितिन शर्मा,  मनोज सिंह, डॉ. दानेश्वरी संभाकर, नूतन सिदार, ओपी डहरिया,  विष्णु वर्मा,  सुजीत सिंह,  कमलेश साहू सहित छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!