Advertisement

पीएससी समेत सभी परीक्षाओं में छत्तीसगढ़िया युवाओं के साथ हुआ खिलवाड़ : भाजपा

कांग्रेस को जवाब देना चाहिये : ओपी

रायपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेश सरकार द्वारा शुक्रवार को यूपीएससी के टॉपर्स को राजधानी बुलाकर वर्कशॉप कराए जाने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पिछले पौने पाँच सालों में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने भर्ती में माफिया, पीएससी में माफिया, व्यापमं में माफिया राज चलाया है। पीएससी में पैसा और परिवार चला है। ऐसी स्थिति में छत्तीसगढ़िया युवा भाई-बहनों के मन में जो दर्द है, उस दर्द का ज़वाब कौन देगा? उन सवालों का ज़वाब कौन देगा?

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि लवासना में पहले कहा जाता था कि एक राज्य के तौर पर छत्तीसगढ़ को आप कुछ भी कंसीडर करिए, आईएएस के अच्छे काम करने की दृष्टि से काडर के तौर पर एक बेहतरीन काडर कहा जाता था। भूपेश सरकार ने प्रदेश की इतनी दुर्गति की कि अब कहा जाता है कि आईएएस के काम करने की दृष्टि से यह एक सबसे बदतरीन काडर है। प्रदेश में जिस तरह से तबादला उद्योग चला है, जिस तरह से भर्ती में माफिया राज चला है, जिस तरह से पोस्टिंग में पैसों का प्रचलन और भ्रष्टाचार चला है और जिस तरह से माफिया राज के कारण ईडी के और अन्य मामलों में अधिकारियों की संलिप्तता सामने आई है, वह कांग्रेस की भ्रष्ट राजनीति का परिणाम है। कांग्रेस की इस राजनीति के कारण यह स्थिति बनी है कि युवाओं ने अब नौकरी आदि के सपने देखना भी छोड़ दिया है। चुनाव से महज तीन महीने पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस तरह का वर्कशॉप कराके छत्तीसगढ़िया युवा भाई-बहनों के मन का दर्द दूर नहीं कर सकते। आने वाले समय में ये छत्तीसगढ़िया भाई-बहन अपने दर्द का ज़वाब ज़रूर देंगे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05