Advertisement

3 दिन ED की रिमांड पर रहेंगी आईएएस रानू साहू

छत्तीसगढ़ में कृषि विभाग के संचालक पद पर पदस्थन 2010 बैच की IAS अधिकारी रानू साहू 3 दिन के लिए ED की रिमांड पर रहेंगी। बता दें कि आईएएस रानू साहू को आज सुबह ईडी ने गिरफ्तार किया था।

जिसके बाद उन्हें विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया गया। बता दें कि ईडी ने 14 दिन की रिमांड की मांग की थी। मगर कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड दी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

25 जुलाई को पुनः आईएएस अधिकारी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि आइएएस रानू साहू पर कोयला परिवहन से लेकर डीएमएफ और सार्वजनिक खाद्य वितरण (पीडीएस) में भ्रष्टाचार करने का आरोप है। रानू साहू छत्तीसगढ़ की दूसरी IAS ऑफिसर हैं जिन्हें प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया।

इससे पहले आइएएस समीर विश्नोई गिरफ्तार हो चुके हैं और कोयला घोटाला मामले में फिलहाल रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं। रानू साहू वर्तमान में कृषि विभाग में संचालक के पद पर पदस्थ थीं। इससे पहले रानू रायगढ़ जिले की कलेक्टर रह चुकी हैं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05