Advertisement

अड़भार के एक माह से गायब युवक ठाकेन्द्र देवांगन की मिली लाश ठाकेन्द्र की गुमशुदगी को लेकर शहर वासियों ने भी जताया था पुलिस की कार्यप्रणाली पर आक्रोश*

अड़भार के एक माह से गायब युवक ठाकेन्द्र देवांगन की मिली लाश ठाकेन्द्र की गुमशुदगी को लेकर शहर वासियों ने भी जताया था पुलिस की कार्यप्रणाली पर आक्रोश*

*आरोपियों द्वारा जिले के एक पावर प्लांट के राखड़ डंप परिसर में दफना दिया गया था युवक का शव*

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

 

अड़भार नगर पंचायत क्षेत्र के करीब 1 माह से गायब 20 वर्षीय युवक ठाकेन्द्र देवांगन की लाश 6 जून को जांजगीर-चांपा जिले के डभरा विकासखंड के एक पावर प्लांट के राखड़ डंप परिसर में मिली, तथा पुलिस ने निशानदेही पर राखड़ वाले जगह पर पहुंचकर बड़े जेसीबी वाहन से उसे खुदवाया तो वहां युवक ठाकेन्द्र देवांगन की हत्या कर दफनाया गया शव मिला, एवं शव मिलने की खबर जैसे ही शहर वासियों एवं उनके परिवार जनों को लगी वैसे ही उनके परिवार में मातम छा गया तथा उनके घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल था, सूत्रों की माने तो अड़भार से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर उपरोक्त प्लांट स्थित है, तथा पूरे मामले को लेकर जहां विगत 1 माह से परिवार जनों द्वारा मामले पर पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई न करने के आरोप लगाए जा रहे थे, एवं विगत दिनों मोहल्ले की महिलाओं एवं उनके परिवार जनों द्वारा लॉकडाउन के बावजूद पुलिस चौकी अड़भार में धरना देकर अपना आक्रोश जाहिर किया था, एवं जिले के राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने स्तर पर उपरोक्त मामले को लेकर कार्रवाई करने प्रयास किए थे, तथा ठाकेन्द्र देवांगन की गुमशुदगी ने ही अनेकों सवाल खड़े कर दिए थे, तथा कोई इसकी गुमशुदगी को साजिश बता रहा था, तो कोई कुछ और, इस तरह से ठाकेन्द्र की गुमशुदगी दिनांक से ही तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थी, ज्ञात हो कि उपरोक्त युवक की पतासाजी में देरी होने पर उनके परिवारजनों ने सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹100000 का इनाम दिए जाने की भी घोषणा की थी, तथा उपरोक्त युवक 29 अप्रैल 2021 की रात्रि 12:30 बजे से अपने घर से बिना बताए गायब हो गया था,एवं यह युवक अड़भार के देवांगन मोहल्ले में स्व. शिवदयाल देवांगन का सुपुत्र थाा

जांजगीर चांपा से आनंद केवट की रिपोर्ट…

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57