Advertisement

दुष्कर्म पीड़िता ने SP दफ्तर के बाहर की आत्मदाह की कोशिश

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में एक दुष्कर्म पीड़िता द्वारा एसपी दफ्तर के बाहर खुद पर केरोसीन डालकर खुदकुशी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। इस दौरान दफ्तर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और रेस्क्यू कर खुदकुशी करने से रोका।

युवती ने आरोप लगाया है कि पुलिस पहले उसका मामला दर्ज नहीं कर रही थी, लेकिन फिर एफआईआर होने के बाद अब कार्रवाई नहीं कर रही। वहीं दूसरी ओर एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने युवती के सारे आरोपों को निराधार बताया है। बता दें कि यह मामला पांडातराई थाना क्षेत्र का है।आज सोमवार करीब 3 बजे युवती एसपी कार्यालय पहुंच गई और खुद पर केरोसीन डाल लिया। पुलिसकर्मियों ने देखा तो युवती को रोका और किसी तरह से समझाकर शांत कराया। युवती ने बताया कि ग्राम मंझोली निवासी अबरार खान ने उसे शादी का झांसा दिया और संबंध बनाए। साथ ही परिजनों से उसकी पिटाई भी कराई। इसकी शिकायत जब थाने में की तो सुनवाई नहीं हुई। बाद में एसपी कार्यालय में शिकायत की तो रिपोर्ट दर्ज की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

युवती का कहना है कि पुलिस ने सिर्फ एक आरोपी अबरार पर ही एफआईआर दर्ज की है। जबकि मारपीट करने वाले छह अन्य लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।वहीं दूसरी ओर एसपी अभिषेक पल्लव ने युवती के सारे आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि, युवती की शिकायत पर तत्काल ही मामला दर्ज कर आरोपी अबरार को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ चालान भी पेश कर दिया गया है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57