Advertisement

कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, देने होंगे अब 100 रुपए कम

तेल कंपनियों ने 1 अगस्त से LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती कर दी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने मंगलवार को कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती कर दी है। इस कटौती के बाद 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की दिल्ली खुदरा बिक्री कीमत 1,680 रुपये हो गई है। जो कि 31 जुलाई तक 1,780 रुपये प्रति सिलेंडर थी। वहीं दूसरी ओर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 1 मार्च के बाद से 14.2 किलो के गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

ताजा बढ़ोत्तरी के बाद महानगरों में दाम

देश की सबसे बड़ी गैस मार्केटिंग कंपनी इंडेन की वेबसाइट पर दी गई प्राइस लिस्ट के अनुसार, दिल्ली में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 1680 रुपये प्रति सिलेंडर होंगी। कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1802.50 रुपये, मुंबई में 1640.50 रुपये और चेन्नई में 1852.50 रुपये हो जाएगी।

होटलों में खाने वालों को मिलेगी राहत

बता दें कि कमर्शियल गैस सिलेंडर का उपयोग होटलों या फिर सड़क किनारे के ठेले और खोमचे करते हैं। जहां बड़ी संख्या में आम लोग खाना खाते हैं। ऐसे में यदि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है, तो इसका असर होटलों की थाली पर भी दिखाई दे सकता है। यहां आपको जेब पर कुछ राहत महसूस हो सकती है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पिछले साल से 296 रुपये घटे दाम

कीमतों में गिरावट की बात करें तो पिछले साल अगस्त के मुकाबले सिलेंडर के दाम में बहुत बड़ी कटौती दर्ज की गई है। अगस्त 2022 के मुकाबले अब कीमतें 296.5 रुपये कम हैं। 1 अगस्त 2022 को सिलेंडर की कीमतें 1976.50 रुपये थीं, वहीं आज कीमतें घटकर 1680 रुपये प्रति सिलेंडर आ गई हैं।

पिछले महीने घटे थे गैस के दाम

पेट्रोलियम कंपनियों ने जुलाई में दो बार 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया गया था। पहले जून की कीमतों में 83 रुपये की कटौती करते हुए एलपीजी के दाम 1856.50 से घटाकर 1 जुलाई को 1773.00 कर दिए गए थे। वहीं 4 दिन बाद ही कीमतों में फिर 7 रुपये का इजाफा करते हुए दाम 1780.00 रुपये हो गए थे। दिल्ली में 1 मई को 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1856.50 रुपये थी जो 1 जून को घटकर 1773 हो गई है।

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर

एक ओर जहां बीते कुछ महीनों से कमर्शियल एपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती और बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार पहली मार्च 2023 को 50 रुपये की बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी। जहां राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) 1103 रुपये में मिल रहा है, तो कोलकाता में आप इसे 1129 रुपये में खरीद सकते हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57