Advertisement

राज्यपाल को पर्वत फाऊण्डेशन ने ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर मशीन और मास्क प्रदान किए

रायपुर 08 जून 2021राज्यपाल अनुसुईया उइके को आज राजभवन में भिलाई केन डू पर्वत फाऊण्डेंशन के प्रमुख श्री अतुल पर्वत ने राजभवन के कर्मचारियों के लिए ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर मशीन और मास्क प्रदान किए। उन्होंने राज्यपाल को कोरोना काल में उनके द्वारा किए गए कल्याणकारी कार्यो की जानकारी दी। राज्यपाल ने उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि इस त्रासदी के समय आपके और आपके संस्था के द्वारा जो मानवीय कार्य किया गया है वह सराहनीय है। ऐसे कार्यों से समाज को प्रेरणा मिलती है। श्री पर्वत ने बताया कि उनके द्वारा गत वर्ष 1100 परिवारों को भोजन वितरण किया गया और पुलिसकर्मियों को सहायता प्रदान की गई। साथ ही रायपुर और भिलाई में मास्क वितरण किए गए। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा पुलिस स्टेशन में सेनिटाइजर मशीन वितरित किए गए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57