Advertisement

बतौली: ग्राम पंचायत करदना के समीप तेज बारिश के कारण पुलिया क्षतिग्रस्त ।

बतौली के ग्राम पंचायत करदना के समीप तेज बारिश के कारण पुलिया क्षतिग्रस्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

विकासखंड बतौली के ग्राम पंचायत करदना के अंतर्गत प्राथमिक शाला कोरकोर ढाप के के समीप कल रात हुई तेज बारिश के कारण पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई, पुलिया का निर्माण वर्ष 2008-09 के दरमियान कराया गया था। हाल ही में इस रोड का डामरीकरण किया गया था।
बतौली से करदना होते हुए पैदल मार्ग से मैनपाट जाने का भी यह मार्ग है।इसी मार्ग से मैनपाट के सुदूर ग्राम कदनाई भी जाने का एकमात्र मार्ग है जिससे होकर स्वास्थ्य सुविधा और राशन की वाहनें जाती हैं।
बतौली जनपद पंचायत के मुख्यालय से करदना को जोड़ने वाली मात्र एक सड़क है। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द ही यह पुलिया पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो जाएगी।अभी क्षतिग्रस्त सड़क से मात्र मोटरसाइकिल ही जा पा रही है।चार पहिया वाहन काफी मशक्कत से जा पा रही हैं।पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण फिसलन होने से वाहन चालक डर डर कर अपने वाहन पर कर रहे हैं।
पुलिया के आधे भाग के क्षतिग्रस्त होने से राशन लदे हुए बड़े ट्रक इस मार्ग से नही जा पाएंगे।
ग्राम पंचायत करदना,मैनपाठ के कदनाई सहित कई ग्रामों तक पंहुच विहीन हो जाएगा।
करदना तक प्रतिदिन चलने वाले एकमात्र बस का आना जाना भी अवरुद्ध हो गया है।पुलिया के क्षतिग्रस्त होने और आगामी दिनों में भारी बारिश से पूर्णतया पुलिया के ध्वस्त होने का खतरा मंडरा रहा है। जिसके कारण आवागमन पूर्ण रूप से बाधित हो जाएगा। करदना सहित 4 से 5 गांव का आवागमन पूर्ण रूप से बतौली मुख्यालय की ओर बाधित हो जाएगा जिससे बरसात की दृष्टि को मद्देनजर रखते हुए उन्हें काफी प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।वही बता दें की रोपाई के सीजन के लिए बतौली एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में करदना से रोपाई हेतु मजदूर लाया जाता है वही आवागमन बाधित होने से कहीं ना कहीं किसानों की कृषि पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा।आने वाले दिनों में राशन,स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ेगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57