Advertisement

जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न

शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा

रोका-छेका अभियान, सड़क सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मनोज यादव /न्यूज रिपोर्टर/बलरामपुर/ संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने गोधन न्याय योजना, धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, हाट-बाजार क्लिनिक, बेरोजगारी भत्ता, मिलेट मिशन, सी-मार्ट, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य एवं आयुष्मान कार्ड योजना के प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री जन चौपाल, जनदर्शन, जन शिकायत, सीजी पोर्टल, कलेक्टर जन चौपाल में विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समय-सीमा पर निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
बैठक में कलेक्टर एक्का ने गोधन न्याय योजना की विकासखण्डवार समीक्षा करते हुए गौठानवार गोबर खरीदी की मात्रा, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन तथा उठाव, भुगतान एवं स्वावलंबी गौठानों में संचालित मल्टीएक्टीविटी की जानकारी ली तथा सक्रिय विक्रेताओं के प्रतिशत और गौठानों में अधिक से अधिक गोबर खरीदी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जिले में गोमूत्र खरीदी करने वाले गौठानों एवं स्व-सहायता समूह और नियमित गोमूत्र बिक्री करने वाले पशुपालकों की जानकारी ली। इसे अलावा कलेक्टर ने जिले में किसानों की खेती में उर्वरकों की असुविधा न हो इसके लिए पर्याप्त मात्रा में यूरिया के भंडारण के निर्देश दिए।
कलेक्टर एक्का ने धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर की समीक्षा करते हुए दवाओं के विक्रय तथा उपभोक्ताओं की संख्या के संबंध में जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के अंतर्गत संचालित हाट बाजारों और मरीजों की संख्या के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर एक्का ने मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के क्रियान्वयन तथा मोबाईल मेडिकल यूनिट में संचालित वाहनों तथा मरीजों की संख्या की जानकारी ली और मेडिकल यूनिट के सभी संचालन क्षेत्रों में नियमित मूवमेंट कराकर हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से प्राप्त बेरोजगारी भत्ता आवेदनों के विरूद्ध स्वीकृत आवेदनों की जानकारी ली तथा लंबित आवेदनों को समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने किसान क्रेडिट कार्ड की प्रगति की जानकारी लेते हुए प्राप्त आवेदनों के शत-प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ उन्होंने आयुष्मान कार्ड के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए लगाए जाने वाले कैम्प, बनाए जा रहे कार्डों की जानकारी लेते हुए शत-प्रतिशत कार्ड बनाने के निर्देश दिए ताकि लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके। उन्होंने चिरायु योजना की समीक्षा करते हुए कुल चिन्हांकित मरीजों के विरुद्ध उपचारित मरीजों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने टेलीमेडिसिन की प्रगति की विकासखण्डवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के तहत ग्राम सभा में किए गए दावा आपत्ति के शत-प्रतिशत निराकरण करने को कहा। कलेक्टर ने रोका-छेका अभियान के प्रगति की जानकारी लेते हुए नगरीय निकायों और अन्य संबंधित विभागों को मवेशियों को पकड़कर गौठानों में पूर्ण व्यवस्था के साथ रखने के निर्देश दिए।
इसके अलावा कलेक्टर ने लाईवलीहुड कॉलेज द्वारा रोजगार प्रशिक्षण, जिले में स्वच्छता सर्वेक्षण, सड़क सुरक्षा के लिए मवेशियों के धरपकड़, पशुचिकित्सा स्वास्थ्य शिविर के आयोजन, टीकाकरण और ईलाज के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों में वर्मी कम्पोस्ट की उपयोगिता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कृषि विभाग को निर्देशित किया। इसके अलावा कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। परिवहन विभाग को वाहनों का फिटनेस और वाहन चालकों के स्वास्थ्य चेकअप के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। विद्यालय के बच्चों को वाहन चालन के संबंध में जागरूक करने के लिए शिक्षा विभाग को निर्देशित किया। इसके अलावा उन्होंने वर्षाकाल में क्षतिग्रस्त हुए सड़कमार्गों के मरम्मत करने के निर्देश भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर एस.एस. पैकरा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेना जमील, संयुक्त कलेक्टर आर.एन.पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर द्वय श्रीमती इंदिरा मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सर्व जिला स्तरीय अधिकारी, सर्व नगर पंचायत अधिकारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47