Advertisement

जिले के सभी मतदान केंद्रों में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 02 अगस्त 2023 को

जिले के सभी मतदान केंद्रों में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 02 अगस्त 2023 को

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मनोज यादव /न्यूज रिपोर्टर/बलरामपुर/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रिमिजियुस एक्का ने लोगों से अपील किया है कि जिले के सभी लोग जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं वे अपना नाम दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन दिनांक 02 अगस्त किया जा रहा है। लोग 31 अगस्त तक मतदाता सूची के संबंध में दावा-आपत्ति कर सकते है। इसमें नए मतदाता के रूप में पंजीकरण, मतदाता के पलायित, मृत या डुप्लीकेट नाम होने पर विलोपन के साथ मतदाता विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि जैसे नाम, रिश्तेदार का नाम, फोटो सुधार, जन्मतिथि सुधार, दिव्यांगता पंजीयन, स्थानांतरण हेतु आवेदन निर्धारित प्रारूप में जमा किये जा सकतें है।
जिले के समस्त 683 मतदान केन्द्रों में दावा-आपत्ति बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम जमा की जा सकती है इसके अतिरिक्त आवेदक मतदाता सेवा संबंधित ऑनलाईन मोबाइल वोटर हेल्पलाइन ीजजचेरूध्ध्अवजमतेण्मबपण्हवअण्पदध् वेब पोर्टल के माध्यम से जमा कर सकता है। ऐसे पात्र व्यक्ति जिनकी आयु 01 अक्टूबर 2023 की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण होने वाले हैं वह मतदाता सूची में पंजीयन हेतु आवेदन कर सकतें है साथ ही 21 वर्ष आयु अथवा अधिक उम्र के व्यक्ति जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने हेतु शेष है वह अनिवार्य रूप से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा लेवें। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिये प्रारूप 6, नाम विलोपन के लिए फार्म 7 तथा दर्ज विवरण में किसी प्रकार के संशोधन के लिए फार्म 8 का उपयोग किया जा सकता है। यदि किन्हीं मतदाताओं का एपिक कार्ड गुम अथवा कट-फट गया है तो ऐसे मतदाता भी फार्म 8 भरकर डुप्लीकेट वोटर आईडी कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। मतदाता के स्थानांतरण तथा दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन हेतु भी फार्म 8 का उपयोग किया जा सकेगा। मतदाता अपनी समस्या दर्ज कराने के लिये भारत निर्वाचन आयोग के टोल-फ्री नंबर 1950 पर कॉल कर निराकरण प्राप्त कर सकते हैं।
गौरतलब है कि जिले में 13 नवीन मतदान केंद्र बनाये गए हैं। मतदान केंद्र के युक्तिकरण के तहत प्रतापपुर विधानसभा में 4, रामानुजगंज विधानसभा में 8 तथा सामरी विधानसभा में 1 नये मतदान केंद्रों की स्थापना की गई है। इसी प्रकार जिले में कुल 19 मतदान केंद्रों के स्थल परिवर्तन, 84 मतदान केंद्रों के स्थल परिवर्तन तथा 24 मतदान केंद्रों के नाम परिवर्तित किये गए हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47