Advertisement

बतौली: तेज बारिश के कारण पुलिया क्षतिग्रस्त।

बतौली: मंगलवार रात हुई तेज बारिश के कारण पुलिया क्षतिग्रस्त

विकासखंड बतौली के ग्राम पंचायत करदना के अंतर्गत प्राथमिक शाला कोरकोर ढाप के के समीप मंगलवार रात हुई तेज बारिश के कारण पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई,सोमवार रात को भारी बारिश से पुलिये का एक भाग क्षतिग्रस्त हो गया जिसकी जानकारी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के उच्चाधिकारियों को दी गई उन्होंने संधारण को कहा था परन्तु किसी प्रकार का कोई काम नही हो सका।
मंगलवार को फिर बारिश से पुलिया पूरी तरह ध्वस्त हो गई।

पुलिया का निर्माण वर्ष 2008-09 के दरमियान कराया गया था। हाल ही में इस रोड का डामरीकरण किया गया था।
बतौली से करदना होते हुए पैदल मार्ग से मैनपाट जाने का भी यह मार्ग है।इसी मार्ग से मैनपाट के सुदूर ग्राम कदनाई भी जाने का एकमात्र मार्ग है जिससे होकर स्वास्थ्य सुविधा और राशन की वाहनें जाती हैं।
बतौली जनपद पंचायत के मुख्यालय से करदना जैसे दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली मात्र एक सड़क है।इसी मार्ग से मैनपाठ के कई गांव जुड़े हैं जिनमे आने जाने का एकमात्र यही सड़क है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग में कई ऐसे पुलिया हैं जिनके ध्वस्त होने की आशंका है।ऐसे ही कई पुलिया पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो जाएगी।अभी क्षतिग्रस्त सड़क से आना जाना पूर्णतः बन्द है।लोगों को जरूरत के समान लेने 10से 12 किलोमीटर पैदल चल कर बतौली बाजार तक आ पा रहे हैं।पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण पहाड़ी नालों में तीव्र गति से पानी का भाव होता है।जिससे संधारण नही होने से सड़क और पल पुलिये क्षतिग्रस्त होते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ग्राम पंचायत करदना,मैनपाठ के कदनाई सहित कई ग्रामों तक पंहुच विहीन हो गया है।स्वास्थ्य और राशन सुविधाओं पर पूरी तरह रोक लग गया है।
करदना तक प्रतिदिन चलने वाले एकमात्र बस का आना जाना भी अवरुद्ध हो गया है।जिस दिन से पल के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली तब से बस का संचालन बंद है।पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से करदना सहित 4 से 5 गांव का आवागमन पूर्ण रूप से बतौली मुख्यालय की ओर बाधित हो गया है।
जिससे बरसात की दृष्टि को मद्देनजर रखते हुए उन्हें काफी प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।पहाड़ी क्षेत्र होने से इन्ही इलाकों में बुखार,उल्टी-दस्त जैसी कई बीमारी फैलती हैं,मार्ग अवरुद्ध होने से मरीजों को लाने ले जाने में परेशानी होगी।
वही बता दें की रोपाई के सीजन के लिए बतौली एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में करदना से रोपाई हेतु मजदूर लाया जाता है वही आवागमन बाधित होने से कहीं ना कहीं किसानों की कृषि पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा।आने वाले दिनों में राशन,स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ेगा।

इस सम्बंध में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के संजय प्रसाद ने मंगलवार को कहा था कि पीडब्ल्यूडी के उच्चाधिकारियों को दो बार पत्र लिख कर भारी वाहन चलाने के बारे में बताया गया है।पीडब्ल्यूडी के द्वारा दो सड़क का निर्माण कराया जा रहा है जिसमे भारी लोड लेकर हाइवा के चलने से दो पुलिये क्षतिग्रस्त हुए हैं।क्षतिग्रस्त पुलिया से सटाकर केबल लगाने का कार्य किया गया गया जिससे पुलिया क्षतिग्रस्त हुआ है।सड़क और पुलिया के सुधार के लिए टीम तत्काल भेजा जा रहा है।इसके बाद बुधवार को पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई परन्तु किसी प्रकार का कोई सुधार कार्य या पुलिया बनाने का काम चालू नही हो सका

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47