Advertisement

सरदा से कठिया सड़क निर्माण में घटिया मटेरियल उपयोग कर ठेकेदार शासन को लगा रहें चुना

सरदा से कठिया सड़क निर्माण में घटिया मटेरियल उपयोग कर ठेकेदार शासन को लगा रहें चुना

सरदा से कठिया सड़क निर्माण में गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

बेमेतरा – जिलें के ब्लॉक बेरला के ग्राम सरदा से कठिया सड़क निमार्ण कार्य में घटिया मटेरिया डाल शासन को चुना लगाया जा रहा हैं। इस सड़क के निर्माण में उपयोग किए जा रहें मटेरियल की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा हो रहा हैं, जिसकी गुणवत्ता पर आवाज उठने शुरू हो गए हैं। बता दें कि ब्लॉक बेरला में आने वाले ग्राम पंचायत सरदा, आन्दू, अतरगढ़ी व रांका कठिया तक सड़क निर्माण हो रहें हैं। जिसमें मिट्टी युक्त मुरुम को डाला गया हैं, जो बारिश के चलते कीचड़युक्त होने पर राहगीरों के लिए समस्या बन रहा हैं। साथ ही घटिया मटेरियल से कुछ ही सालों में जर्जर होने की संभावना जताया जा रहा हैं। वही इस मार्ग में गिट्टी बिछाया गया हैं, जिसे ठेकेदार समतलीकरण करना भूल गया हैं, सड़क में कहीं गड्ढे हैं, तो कहीं गिट्टी ढ़ेर, गिट्टी के जमाव होने पर दुर्घटना को आमंत्रित कर रहे हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

स्कूली विद्यार्थी कटीले मार्ग में चलने को मजबूर – सरदा से कठिया सड़क निर्माण हो रहा हैैं, जिसके मध्य ग्राम आन्दू, अतरगढ़ी, रांका, कठिया से हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थी पढ़ने के लिए जाते हैं, जो इस कटीले, दयनीय व जर्जर सड़क मार्ग की परेशानी को झेलकर स्कूल व विद्यालय आने जाने को मजबूर हैं।

ठेकेदार की लापरवाही के चलते जिम्मेदार नहीं ले रहें सुध – उक्त सड़क निर्माण काम बारिश में ठप व बंद हैं, इसके बावजूद बारिश में लोगों को परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा हैं। बरसात के मौसम की जानकारी होने के बाद भी ठेकेदार द्वारा गिट्टी बिछाकर छोड़ दिया गया हैं, जिसका खामियाजा ग्रामीणों के साथ साथ आम नागरिकों समस्या जूझना पड़ रहा हैं। जबकि बेमेतरा जिला ज्यादा दूर भी नहीं हैं, उसके बावजूद ग्रामीणों व आम जनता की समस्याओं का ना तो अधिकारी को चिंता व परवाह हैं ना ही जनप्रतिनिधियों को, इस समस्या से मरना व झेलना तो सिर्फ ग्रामीणों व आम जनता को ही हैं। ठेकेदार तो सिर्फ ठेकेदार हैं, जिसे केवल पैसा कमाना हैं, उसे आम जनता और ग्रामीणों की समस्या, तकलीफ, दर्द से कोई लेना देना नहीं हैं, जिन्हें जिम्मेदार अधिकारी भरपूर संरक्षण दे रहे हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47