Advertisement

मुख्यमंत्री ने दुर्ग जिले को दी 285 करोड़ रूपए की सौगात : अंडा से मिनीमाता चौक सड़क उन्नयन की मंजूरी के लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में ंआयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से दुर्ग जिले में 285 करोड़ रूपए की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्याें का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर दुर्ग जिले के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति अब नियंत्रित होने लगी है। जनसामान्य की सहूलियत के लिए विकास एवं निर्माण कार्याें को तेजी से कराया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार एवं कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए विधायक श्री देवेन्द्र यादव ने दुर्ग जिले को विकास कार्याें में विशेषकर अंडा से मिनीमाता चौक तक 12.30 किलोमीटर सड़क के उन्नयन के लिए 100 करोड़ रूपए की मंजूरी दिए जाने पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस सड़क का जीर्णाेंद्धार बेहद जरूरी था, इसके उन्नयन से लोगों को सुविधा मिलेगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दुर्ग जिले में 78 करोड़ रूपए लागत के जामुल से नंदिनी-अहिवारा मार्ग, 12 करोड़ रूपए लागत के ननकट्टी-दनिया-बोरी-पुरदा-लिटिया मार्ग, 11 करोड़ रूपए लागत के इंजीनियरिंग पार्क से एकता नगर मुक्तिधाम मार्ग, भिलाई मंे पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास एवं पिछड़ा वर्ग के बालक तथा बालिका छात्रावास 47 लाख रूपए की लागत के डूंडेरा, भिलाई-3 एवं बटरेल में 9 नवीन औषधालय भवन, दुर्ग में 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक आदिवासी छात्रावास, विश्व बैंक कालोनी में मिनी स्टेडियम निर्माण, हथकोज ट्रांसपोर्ट नगर में आश्रय स्थल निर्माण और उमदा में सामुदायिक भवन, 2 करोड़ 16 लाख रूपए की लागत के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत स्टाफ क्वार्टर एवं अधोसंरचना, 5 करोड़ 60 लाख रूपए की लागत के नगर पालिका निगम चौरोदा में जीई रोड से श्रीराम सिटी पदुम नगर तक सड़क चौड़ीकरण कार्य के भूमिपूजन तथा पथरिया और रौंदा में 68-68 लाख रूपए की लागत से निर्मित हाई स्कूल का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने अमलेश्वर में 36 लाख रूपए की लागत से विद्युत उप केन्द्र की स्थापना कार्य का भूमिपूजन, पाटन के विद्युत उप केन्द्र में 4 करोड़ 10 लाख रूपए की लागत से एक अतिरिक्त 132/33 केव्ही सब स्टेशन 40 एमव्हीए ट्रांसफॉर्मर की स्थापना तथा पाटन में 4.57 करोड़ रूपए की लागत से कराए गए 132 केव्ही फीडर बे निर्माण कार्य का लोकार्पण, पुलगांव में 3.45 करोड़ रूपए की लागत से अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर की स्थापना कार्य का लोकार्पण एवं खम्हरिया-सोनपुर में 2.88 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 33/11 उपकेन्द्र का लोकार्पण, जल जीवन मिशन के तहत 7 करोड़ 70 लाख रूपए की लागत के 15 योजनाओं का भूमिपूजन, 4 करोड़ 41 लाख रूपए की लागत के ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत स्वीकृत 14 नलजल प्रदाय योजनाओं के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी उपस्थित थे। शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, विधायक अरूण वोरा, देवेन्द्र यादव, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद एवं विधायक संगीता सिन्हा सहित दोनों जिलों के जिला पंचायत एवं नगरीय निकायों के पदाधिकारी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47