Advertisement

सूरजपुर : राष्ट्रीय केम्प में छत्तीसगढ़ का कल्चरर प्रोग्राम रहा अव्वल।

राष्ट्रीय केम्प में छत्तीसगढ़ का कल्चरर प्रोग्राम रहा अव्वल

सूरजपुर* नेशनल लेवल कोविड प्रोटेक्शन कम इनवारमेंट अवेरनेस प्रोग्राम कटरा में आयोजित है, इस कार्यक्रम में पूरे भारत के स्काउटर गाइडर सम्मिलित हुए हैं। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर, गरियाबंद, बलौदाबाजार और बालोद के स्काउटर गाइडर इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। वहां दिन भर विभिन्न विषयों पर चर्चा के बाद प्रतिदिन शाम को अपने अपने राज्य के संस्कृति से रूबरू करने एवं उसको संजोए रखने के उद्देश्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसमें छत्तीसगढ़ के स्काउटर गाइडरों ने अपने यहां की संस्कृति की बेहतर प्रस्तुतिकरण देकर राष्ट्रीय केम्प में छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाये हैं। भारत स्काउट गाइड के द्वारा राज्य के सभी जिलों में विभिन्न गतिविधि आयोजन कर स्काउट गाइड छात्रों को जीवन जीने की शैली से रूबरू करा रहे हैं। स्काउट गाइड में जुड़कर छात्र आत्मविश्वासी होते हैं, वे हर परिस्थिति में अपने आपको मजबूत रखना सीख लेते हैं। भारत स्काउट गाइड संघ सूरजपुर जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ध्रुव को इस बारे में नेशनल केम्प में शामिल सूरजपुर जिले के जिला संगठन आयुक्त बेलभद्र देवांगन ने बताया इस केम्प में हमें बहुत सारी जानकारियां प्राप्त हुई है, जिसे हम अपने जिले और राज्य के छात्रों तक पहुंचाएंगे और आगे आने वाले दिनों में बेहतर कार्य करेंगे। छत्तीसगढ़ से इस नेशनल केम्प में सूरजपुर जिले से बेलभद्र देवांगन, गुलाब देवांगन, सुश्री कौशिल्या मलिक, सुश्री चंद्रमणी, बालोद से जितेंद्र शर्मा, मारुति शर्मा, गायत्री साहू, सुश्री लिली पुष्पा एक्का, गरियाबंद से आशीष कुमार साहू, सीमा साहू, राजेश्वरी ठाकुर, प्रेमलता साहू,बलौदाबाजार से भागवत प्रसाद साहू और कमलेश्वर प्रसाद साहू शामिल हुए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47