Advertisement

IND VS PAK ASIA CUP 2023 : पाकिस्तान का नाम लिखी जर्सी पहनकर खेलने उतरेगी भारतीय टीम, जानिए क्या है वजह

IND VS PAK ASIA CUP 2023 : एशिया कप 2023 का आयोजन इसी महीने के आखिर में होना है. पाकिस्तान टूर्नामेंट की मेजबानी कर रही है, जो 30 अगस्त से 19 सितंबर तक खेला जाएगा. एशिया कप पहली बार हाइब्रिड मॉडल के आधार पर खेला है रहा है. कुल 13 में से 4 मैच पाकिस्तान में होंगे. जबकि फाइनल समेत 9 मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे

एशिया कप में भारत, पाकिस्तान (IND VS PAK ASIA CUP 2023) और नेपाल एक ही ग्रुप में हैं. टीम इंडिया और पाक के बीच महामुकाबला 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा. इस मैच में भारतीय टीम पहली बार पाकिस्तान का नाम लिखी जर्सी पहनकर मैदान में उतरेगी.

मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है. विराट कोहली और रोहित शर्मा की एक फोटो भी वायरल हो रही है. पाकिस्तान इस बार एशिया कप का मेजबान है. ऐसे में जर्सी पर एशिया कप के लोगो के साथ पाकिस्तान भी लिखा जाएगा.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

IND VS PAK ASIA CUP 2023 :  एशिया कप में दोनों ग्रुप इस प्रकार हैं

  • ग्रुप-A: भारत, पाकिस्तान और नेपाल.
  • ग्रुप-B: श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान

IND VS PAK ASIA CUP 2023 :व्ए शिया कप का शेड्यूल:

  • 30 अगस्त: पाकिस्तान vs नेपाल – मुल्तान
  • 31 अगस्त: बांग्लादेश vs श्रीलंका – कैंडी
  • 2 सितंबर: भारत vs पाकिस्तान – कैंडी
  • 3 सितंबर: बांग्लादेश vs अफगानिस्तान – लाहौर
  • 4 सितंबर: भारत vs नेपाल – कैंडी
  • 5 सितंबर: श्रीलंका vs अफगानिस्तान – लाहौर

IND VS PAK ASIA CUP 2023 :  सुपर-4 स्टेज का शेड्यूल

  • 6 सितंबर: A1 Vs B2 – लाहौर
  • 9 सितंबर: B1 vs B2 – कोलंबो ( श्रीलंका vs बांग्लादेश हो सकता है)
  • 10 सितंबर: A1 vs A2 – कोलंबो (भारत vs पाकिस्तान हो सकता है)
  • 12 सितंबर: A2 vs B1 – कोलंबो
  • 14 सितंबर: A1 vs B1 – कोलंबो
  • 15 सितंबर: A2 vs B2 – कोलंबो
  • 17 सितंबर: फाइनल – कोलंबो
file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47