छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के पद पर चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 21 से 28 जून तक लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई थी परीक्षा

रायपुर, 9 जून 2021छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के पद पर नियुक्ति के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में चयनित 94 अभ्यर्थियों द्वारा आयोग को प्रस्तुत दस्तावेजों का सत्यापन शासन द्वारा गठित समिति द्वारा 21 जून से 28 जून 2021 तक सवेरे 10.30 बजे से राजधानी रायपुर स्थित कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवायें गंज मण्डी गेट पण्डरी के सभाकक्ष में किया जाएगा।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अभ्यर्थियों के दस्तावेजों को सत्यापन 21 जून को चयन क्रमांक 1 से 15 तक, 22 जून को चयन क्रमांक 16 से 30 तक, 23 जून को चयन क्रमांक 31 से 46 तक और 25 जून को चयन क्रमांक 47 से 62 तक के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसी तरह 26 जून को चयन क्रमांक 63 से 78 तक और 28 जून को चयन क्रमांक 79 से 94 तक के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इस संबंध में सभी अभ्यर्थियों को सूचना उनके द्वारा दिए गए पते में डाक द्वारा भेज दी गई है। इससे संबंधित जानकारी विभागीय वेबसाइट http://www.ahd.cg.gov.in पर भी अपलोड कर दी गई है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!