Advertisement

कांग्रेस सरकार के ढाई साल की विफलता पर भाजपा का शक्ति केन्द्रों में कार्यक्रम

प्रभा आनंद सिंह यादव/ ब्यूरो चीफ/सरगुजा// भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के ढाई वर्षों की विफलता पर शक्ति केन्द्रों में कार्यक्रम करेगी इस आशय का निर्णय आज भाजपा जिला सरगुजा के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक में लिया गया.. गूगल मीट पर आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुऐ भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने ढाई वर्षों के कार्यकाल में एक भी वादे पूरे नहीं किए हैं..भूपेश बधेल के नेतृत्व में बनी कांग्रेस सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है.. इस विषय पर प्रदेश संगठन के आह्वान पर भाजपा जिला सरगुजा 12 जून को प्रेस वार्ता करेगी तथा 14,15 जून को प्रत्येक मंडल के 5 शक्ति केन्द्रों में कार्यक्रम आयोजित होंगे जिनमें कांग्रेस के घोषणा पत्र को सामने रखकर जनता से राय ली जाऐगी तथा प्रदेश सरकार की विफलता को जन संपर्क कर बताया जाऐगा.. आगे उन्होने बताया कि 16,17 जून को भी प्रकोष्ठों के द्वारा जिला केन्द्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.. इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि प्रदेश के कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, गंगाजल लेकर कसमें खाने वाले लोग शराबबंदी तो दूर शराब की होम डिलीवरी करा रहे हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने कहा कि प्रदेश सरकार की एक भी योजना सफल नहीं है, नरवा घुरवा गरवा बारी योजना के गौठानों की हालत बदतर है, हैंडपंप खुद नहीं रहे, केन्द्र सरकार की गरीब कल्याण योजना का चावल भी गायब है, आम जनता त्रस्त है, ढाई साल बाद इस सरकार का जाना तय है।

इस अवसर पर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों का ग्रामीण क्षेत्रों से भी बहुत बुरा है, कांग्रेस शासित नगर निगम अंबिकापुर की सरकार भी फेल है.. उसने भी अपने घोषणा पत्र का कोई भी काम पूरा नहीं किया.. इस मुद्दे को भी लेकर हम जनता के बीच जाऐंगे.. कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने तथा आभार प्रदर्शन महामंत्री देवनाथ पैकरा ने किया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद कमलभान सिंह, वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा, भारत सिंह सिसोदिया, प्रशांत त्रिपाठी, विनोद हर्ष, डी के पुरिया,राजकुमार बंसल, मधु चौदाहा, मंजूषा भगत, संतोष दास, मधुसूदन शुक्ला, विजय व्यापारी, राधेश्याम सिंह, रोशन गुप्ता, रूपेश दुबे, अभिषेक शर्मा, अनिल अग्रवाल, वैभव सिंह, महेन्द्र सिंह, प्रेमानंद तिग्गा, बालनाथ यादव, अनिल सिंह, संजय सोनी, श्रवण दास, रज्जु राम सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47