छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

सौ साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड भी अब आपके मोबाइल पर : मिसल बंदोबस्त का ऑनलाइन पोर्टल हुआ शुरू

रायपुर। रायपुर जिले वासियों को अब मिसल बंदोबस्त रिकार्ड एक क्लिक पर मोबाईल पर मिल जाएगा। जिला प्रशासन ने रायपुर जिले का मिसल बंदोबस्त ऑनलाईन पोर्टल शुरू कर दिया है। इस पोर्टल से अब लोग आसानी से अपने जमीनों का रिकार्ड मोबाईल पर ही देख सकते हैं और उसे डाउनलोड कर सकेंगे।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर भुरे ने बताया कि लोगों को अनेक कामकाज के लिए वर्ष 1929-1945 के पुराने जमीन संबंधी मिसल बंदोबस्त रिकार्ड की जरूरत पड़ती है और उन्हें इसके लिए कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते है, परन्तु अब यह रिकार्ड ऑन लाईन पोर्टल पर उपलब्ध है। लोग इसे अब अपने मोबाईल पर ही देख और डाउनलोड कर सकते है। कलेक्टर ने यह भी बताया कि डाउनलोड किए गए दस्तावेज के प्रिंट भी लिए जा सकते है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मोबाईल पर ऐसे मिलेंगे मिसल रिकार्ड

ऑनलाइन मिसल रिकार्ड का लिंक https:/revenue.cg.nic.in/missal/ है जिसमें प्रदान की गई व्यवस्था में रिकॉर्ड खोजे, ग्राम वार एवं रिकॉर्ड खोजे, नाम वार के माध्यम से सामान्य जन अपने कंप्यूटर या मोबाइल के माध्यम से वर्ष 1929-1945 के अपने रिकॉर्ड आसानी से प्राप्त कर सकते है। मिसल बंदोबस्त रिकार्ड ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https:/revenue.cg.nic.in/missal/ पर जाएँ।

होम पेज पर आपको पूछी गयी जानकारियों जैसे- जिला, तहसील, राजस्व नंबर, प.ह.नं, गांव, अभिलेख का चुनाव करें। सभी पूछी गयी जानकारियों को दर्ज कर के खोजें पर क्लिक कर दें। अब आपकी स्क्रीन पर मिसल बंदोबस्त रिकार्ड लिस्ट खुल जाती है। खुले हुए पेज में नाम ढूंढे और उसके आगे सलेक्ट लिखा होगा वहां क्लिक करें। लाभार्थी लिस्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं व प्रिंट के ऑप्शन पर जा कर प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!