Advertisement

रायपुर : छात्रा की फर्राटेदार अंग्रेजी सुन चकित हुए मुख्यमंत्री


रायपुर, 10जून 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज उस समय चकित रह गए जब उन्होंने सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों से फर्राटेदार अंग्रेजी भाषा में वार्तालाप सुना। दरअसल मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज रायपुर से वर्चुअल तरीके से जुड़कर बलौदाबाजार जिले के विकास के लिए करोड़ों रुपए की सौगात दी। उन्होंने बलौदाबाजार में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेण्डरी स्कूल के नए परिवर्धित भवन का भी लोकार्पण किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कार्यकम का आयोजन अंग्रेजी स्कूल परिसर में किया गया था। स्कूल की कक्षा नवमीं की छात्रा कामाक्षी नामदेव ने मुख्यमंत्री से बिना हिचक के फर्राटेदार अंग्रेजी में बात की। अंग्रेजी में अपना परिचय देते हुए स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं की मीनाक्षी ने जानकारी देते हुए बताया कि वे कक्षा 9वीं में शासकीय अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेण्डरी स्कूल बलौदाबाजार में पढ़ती हैं। हमारा स्कूल बहुत अच्छा है। इस स्कूल में काफी अच्छी अधोसंरचना विकसित की गई है। शैक्षणिक वातावरण काफी अच्छा और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। स्कूल में पढ़ाई के लिए अत्याधुनिक कम्प्यूटर लैब, बायोलैब और प्ले-ग्राउण्ड आदि हैं। सभी बच्चे इस स्कूल में प्रवेश लेकर बहुत खुश हैं। मुख्यमंत्री सरकारी अंग्रेजी स्कूल के बच्चों का अंग्रेजी ज्ञान और आत्मविश्वास देखकर काफी खुश हुए और उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57