Advertisement

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत अब तक 1411 शिविरों का हुआ आयोजन, 96 हजार से अधिक मरीज हुए लाभांवित

बलौदाबाजार : मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत अब तक 1411 शिविरों का हुआ आयोजन, 96 हजार से अधिक मरीज हुए लाभांवित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जिले के सभी नगरीय निकायों में संचालित मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत अब तक 1411 शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। जिससे 96 हजार 361 मरीज लाभांवित हुए है। जिसमें से 90 हजार 679 मरीजों को दवाईयों का वितरण एवं 24 हजार 627 मरीजों का विभिन्न प्रकार के लैब टेस्ट किया गया है। जिसके अंतर्गत नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार अंतर्गत 203 कैम्प में 14 हजार 506 हितग्राहियों का सफल ईलाज किया गया। जिसमें 4 हजार 591 लैब टेस्ट एवं 13 हजार 365 निःशुल्क दवा वितरण,नगर पालिका परिषद भाटापारा अंतर्गत 595 कैम्प में 38 हजार 953 हितग्राहियों का सफल ईलाज किया गया। जिसमें 9 हजार 213 लैब टेस्ट एवं 37 हजार 182 निःशुल्क दवा वितरण, नगर पंचायत सिमगा अंतर्गत 199 कैम्प के माध्यम से 11 हजार 763 हितग्राहियों का सफल ईलाज किया गया। जिसमें 2 हजार 514 लैब टेस्ट एवं 11 हजार 62 मरीजों को निःशुल्क दवाईयों का वितरण, नगर पंचायत पलारी अंतर्गत 100 कैम्प में 7 हजार 781 हितग्राहियों का सफल ईलाज किया गया। जिसमें 2 हजार 206 लैब टेस्ट एवं 7 हजार 376 निःशुल्क दवा वितरण, नगर पंचायत लवन अंतर्गत 99 कैम्प में 8 हजार 33 हितग्राहियों का सफल ईलाज किया गया। जिसमें 2 हजार 484 लैब टेस्ट एवं 7 हजार 573 निःशुल्क दवा वितरण, नगर पंचायत कसडोल अंतर्गत 128 कैम्प में 8 हजार 726 हितग्राहियों का सफल ईलाज किया गया। जिसमें 2 हजार 129 लैब टेस्ट एवं 8 हजार 313 निःशुल्क दवा वितरण, नगर पंचायत टुण्डरा अंतर्गत 87 कैम्प में 6 हजार 599 हितग्राहियों का सफल ईलाज किया गया। जिसमें 1 हजार 490 लैब टेस्ट एवं 5 हजार 808 निःशुल्क दवाइयों का वितरण जा चुका है।
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से लाभांवित हितग्राही बलौदाबाजार नगर के वार्ड क्रमांक 7 निवासी प्रीति सायर ने बताया कि मैं प्रति माह मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम मेडिकल चेकअप करवाने आती हूं कैम्प में निःशुल्क दवाई भी प्रदान की जाती है। घर के पास ही यह मोबाईल यूनिट आती है जिससे कही जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसी तरह नारायण राठिया ने बताया कि मैं मोबाईल मेडिकल यूनिट में आकर अपना सुगर, बीपी एवं ब्लड टेस्ट करवाने आज आया था। मुझे निःशुल्क दवाईयां भी प्रदान की गई। यह सुविधा हम गरीबों के लिए बेहद ही किफायती एवं सुविधा जनक है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना 01 अप्रैल 2022 से प्रारंभ किया गया है। पूरे राज्य में यह योजना 169 नगरीय निकायों में 120 मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से संचालित है। वर्तमान में बलौदाबाजार- भाटापारा जिले के 7 अलग-अलग नगरीय निकायों में 4 मोबाइल मेडिक यूनिट संचालित है। जिसमें प्रशिक्षित एम.बी.बी.एस.डॉक्टर के साथ-साथ स्टॉप नर्स, लैब टैक्निशियन, फॉरमासिस्ट मौजूद होते है। जो मोबाइल मेडिक यूनिट के माध्यम से वार्ड के मोहल्ले- मोहल्ले में जाकर चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क इलाज किया जाता है। मोबाईल मेडिकल यूनिट में 41 प्रकार का टेस्ट सुविधा उपलब्ध है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57