Advertisement

बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को मुख्यमंत्री ने किया राशि का अंतरण

धमतरी : बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को मुख्यमंत्री ने किया राशि का अंतरण

मुुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय रायपुर से आज वर्चुअली कार्यक्रम के माध्यम से बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत प्रदेश के बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले हितग्राहियों के खाते में पांचवी किस्त की राशि का आंतरण किया, जिसके तहत् धमतरी जिले के 7 हजार 146 बेरोजगार युवाओं खाते में 1 करोड़ 87 लाख 65 हजार 500 रूपये उनके खाते में सीधे बैंक ट्रांसफर के माध्यम से 2500-2500 रूपये की राशि अंतरित की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्त पत्र भी प्रदान किया गया। बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को राशि का अंतरण कार्यक्रम के लिए कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में आज वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पंचायत कीे मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव, जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती पुष्पा सहित बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले युवा भी मौजूद थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने बताया कि बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले जिले के युवाओ को हुनरमंद बनाने के लिए कौशल उन्न्यन प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। ताकि ये युवा अपने कौशल के आधार पर रोजगार, स्वरोजगार की ओर अग्रसर हो सके। साथ ही युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए रोजगार मेला आयोजित कर इन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। जिले में अब तक 160 युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा चुका है।

नौकरी मिलने पर जिले के प्रवीण ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हमेशा अपनी मंशा स्पष्ट करते हुए कहते है कि युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देना ही पर्याप्त नहीं है, इन युवाओं को रोजगार से जोडऩा मुख्य उद्देश्य है। इसीलिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के सभी युवाओं को बेरोजगारी भत्ता प्रदान करने के साथ-साथ कौशल उन्नयन प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। साथ ही रोजगार मेला के माध्यम से युवाओं को न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि अन्य राज्यों में भी नौकरी प्रदान की जा रही है। धमतरी जिले के ग्राम माकरदोना गांव के निवासी श्री प्रवीण कुमार दुबे ने बताया कि एमए कि शिक्षा प्राप्त कर बेरोजगार थे। बीते दिन रोजगार विभाग द्वारा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया था, जिसमें उन्होंने इंटरव्यू दिया था। इंटरव्यू के बाद उसका चयन स्वतंत्र माइक्रो फायनेंस कंपनी में फील्ड आफिसर के पद पर जिला गरियाबंद में नियुक्त किया गया है। नौकरी मिलने पर प्रवीण कुमार ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57