Advertisement

BREAKING : बिलासपुर के लिए रवाना हुई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री बघेल भी है साथ

रायपुर।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर कल गुरुवार को रायपुर आई थी, जहां उन्हें विवेकानंद विमानतल पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। फिर राष्ट्रपति का काफिला गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पंहुचा। यहाँ उन्होंने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र जी तथा सुभद्रा जी के दर्शन किये। फिर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के वार्षिक परियोजना सकारात्मक परिवर्तन वर्ष का शुभारंभ किया। वहीँ राष्ट्रपति मुर्मू आज शुक्रवार को बिलासपुर के लिए हेलीकाप्टर से रवाना हुई। उनके साथ में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी रवाना हुए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राष्ट्रपति मुर्मू बिलासपुर के गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के दसवे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। जिसे लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था बना ली गई है। चप्पे चप्पे पर पुलिस और सुरक्षा बल तैनात है। राष्ट्रपति का मिनट 2 मिनट कार्यक्रम भी निर्धारित कर दिया गया है, इसके तहत पूरे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिससे लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन अलर्ट मोड पर है। वहीं पहली बार ऐसा होगा जिसमें पत्रकारों को राष्ट्रपति के कार्यक्रम में प्रवेश से वंचित रहना होगा। जिसे लेकर पत्रकारों में नाराजगी भी है। पत्रकारों ने कुलपति चक्रवात से इस बारे में चर्चा भी कि, उनका कहना है राज्य सरकार के दिशा निर्देश के तहत व्यवस्था बनाई गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47