Advertisement

एसपी भावना गुप्ता प्रतिष्ठित 40 अंडर 40 आईएसीपी अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से होंगी सम्मानित

एसपी भावना गुप्ता प्रतिष्ठित 40 अंडर 40 आईएसीपी अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से होंगी सम्मानित

यह सम्मान पाने वाली राज्य की पहली महिला आईपीएस बनी

महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अन्य महिला केंद्रित पहलों के बीच 2000 से अधिक आदिवासी लड़कियों को व्यापक आत्मरक्षा में प्रशिक्षित करने के लिए हिम्मत प्रोग्राम चलाया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – एसपी बेमेतरा श्रीमती भावना गुप्ता (IPS) जो वर्तमान में एसपी बेमेतरा के पद पर तैनात हैं को प्रतिष्ठित 40 अंडर 40 आईएसीपी अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने नाम की घोषण किया गया हैं, जो हर साल दुनिया भर में पुलिस सेवा में 40 लीडर को दिया जाता हैं। इसके साथ ही वह यह सम्मान पाने वाली राज्य की पहली महिला आईपीएस बन गई हैं। यह पुरस्कार एसपी सूरजपुर और एसपी सरगुजा के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान उनके उत्कृष्ट कार्य और नेतृत्व के लिए दिया जा रहा हैं। विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अन्य महिला केंद्रित पहलों के बीच 2000 से अधिक आदिवासी लड़कियों को व्यापक आत्मरक्षा में प्रशिक्षित करने के लिए हिम्मत प्रोग्राम चलाया। 17 अक्टुबर 2023 को San Diego. California में एसपी बेमेतरा श्रीमती भावना गुप्ता (IPS) को आईएसीपी 40 अंडर 40 अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाना हैं। यह छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरव का क्षण हैं। हम उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। यह वास्तव में हम सभी बेमेतरा पुलिस विभाग के लिए गर्व का क्षण हैं। महान उपलब्धि हैं, आप उन सभी के लिए प्रेरणा हैं, जो सेवा में शामिल होने के बाद अपने जुनून का पीछा करना बंद कर देते हैं। एसपी बेमेतरा श्रीमती भावना गुप्ता (भापुसे) प्रतिष्ठित 40 अंडर 40 आईएसीपी अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने की घोषणा होने पर अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, रक्षित निरीक्षक मुकेश जोशी एवं जिलें के अन्य अधि./कर्मचारियो द्वारा एसपी बेमेतरा श्रीमती भावना गुप्ता (भापुसे) को बहुत बहुत बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें दिया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47