Advertisement

यूट्यूब के माध्यम से स्थानीय युवा आयुष रोल मॉडल के रूप में युवाओं के बीच अपनी पहचान बनाई।

गोपाल सिंह विद्रोही /प्रदेश खबर /प्रमुख छत्तीसगढ़/-कोयलांचल नगरी के नाम से प्रख्यात एस.ई.सी.एल बिश्रामपुर क्षेत्र के सह क्षेत्र कुम्दा कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय आयुष विश्वकर्मा इन दिनों अपनी यूट्यूब चैनल के माध्यम से युवाओं के बीच अपनी अलग पहचान बनाने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने आज अपने यूट्यूब चैनल पर स्वरचित गीत स्वयं गाकर युवाओं के बीच धमाल मचाए हुए हैं। इस वीडियो सॉन्ग में स्थानीय कोयलांचल क्षेत्र चिरमिरी की युवती शुभांगी राय भी इनके साथ अहम भूमिका निभाती नजर आई, जिसे युवाओं ने काफी पसंद किया और देखते ही देखते महज 5 घंटे में 2000 व्यूज मिले, हालांकि कि इन्हें युवाओं के बीच अपनी लोकप्रियता स्थापित करने में अभी कड़ी मशक्कत करने की जरूरत है ताकि वे भविष्य में युवाओं के रोल मॉडल की तरह उभर कर सामने आए। उनके युटुब चैनल ए. व्ही. के. म्यूजिक के नाम से संचालित है जिसे यूट्यूब पर आसानी से खोजा जा सकता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस संदर्भ में स्थानीय युवा अश्वनी कुमार यादव, आकाश सरकार एवं अविनाश विश्वकर्मा* की कहना है कि इन दिनों यूट्यूब चैनल पर कई प्रकार के अश्लील चीजों को परोसा जा रहा है परंतु उक्त युवा गायक के द्वारा सादगी पूर्ण एवं मधुर आवाज में खुद का स्वरचित गाना यूट्यूब पर डाला गया है, जो कि काफी प्रशंसनीय है वही स्वरचना एवं स्वयं की गायकी युवाओं को यह प्रेरणा भी देती है कि हर युवा के अंदर कोई ना कोई कलाकार छुपा हुआ है बस जरूरत है उसे बाहर निकालने की।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57