Advertisement

एसपी ने प्रधान आरक्षक राजेन्द्र सिंह एवं गुहाराम वारे को स्टार व कैप लगाकर किया पदोन्नत

एसपी ने प्रधान आरक्षक राजेन्द्र सिंह एवं गुहाराम वारे को स्टार व कैप लगाकर किया पदोन्नत

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग बीएन मीणा के आदेशानुसार 14 सितंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्रीमती भावना गुप्ता एवं अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल द्वारा बेमेतरा जिलें में कार्यरत प्रधान आरक्षक राजेन्द्र सिंह एवं गुहाराम वारे को प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक की योग्यता सूची वर्ष 2023 में लाये गये थे, जिन्हें प्रधान आरक्षक की पीपी कोर्स उत्तीर्ण करने के पश्चात सहायक उप निरीक्षक के पद पर (विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया के तहत पदोन्नति प्राप्त प्रधान आरक्षक को) स्टार व कैप लगाकर पदोन्नत किया गया। पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा पदोन्नत हुए सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह एवं गुहाराम वारे पदोन्नति के साथ साथ पदोन्नत हुए सहायक उप निरीक्षक के उत्तरदायित्व में बढोत्तरी हुई हैं, इसी उत्तरदायित्व के अनुरूप अपने दक्षता एवं निष्ठा का पूर्ण ईमानदारी से उपयोग करते हुए समाज में कानून तथा शांति व्यवस्था बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायें। अति. पुलिस अधीक्षक बेमेतरा पंकज पटेल द्वारा भी पदोन्नति प्राप्त सहायक उप निरीक्षक को शुभकामनायें देते हुए बेमेतरा जिलें की पुलिसिंग एवं आने वाली परिस्थितियों में सामन्जस्य बनाकर कार्य करने हेतु बताया गया। साथ ही पदोन्नत हुए सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह को थाना चंदनू एवं गुहाराम वारे को पुलिस चौकी खण्डसरा में अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त पदस्थ किया गया हैं। इस दौरान स्टेनो अजय कुमार देवांगन, सउनि (अ) दीपक गाजर्लेवार, शिकायत शाखा प्रभारी उप निरीक्षक बल्लु राम सोरी, सउनि एसपी रीडर विष्णु सप्रे सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अन्य अधि./कर्म. उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47